चांद पर कौन-कौन गया है? | Chand Per Kon Kon Gaya Hai

इस लेख में हम चांद पर कौन-कौन गया है? (Chand Per Kon Kon Gaya Hai) उनके बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करेंगे। उसके साथ-साथ चांद से जुड़े तथ्य (Moon Facts) भी जानेंगे। दोस्तो, अधिकतर लोगों को ऐसा लगता है कि चांद पर सिर्फ नील आर्मस्ट्रांग ही गए है, लेकिन ऐसा नहीं है। चांद पर नील आर्मस्ट्रांग के अलावा 11 लोग और भी गए है। कुल मिलाकर आज तक चांद पर 12 लोगों ने अपना पैर रखा है।

चांद पर जाने का प्रयास कई देशों ने की लेकिन उनमें से कुछ ही देश सफल हो पाए। उनमें भी सबसे पहले सोवियत संघ चांद तक पहुंचा। आपको बता दें कि भारत भी उन देशों की सूची में शामिल हैं जो चांद तक अपना रॉकेट भेजा हो लेकिन भारत ने कभी मानव को नही भेजा है। भारत के अलावा अमेरिका, रूस, चीन, यूरोपीय संघ और जापान चांद मिशन भेज चुका है। आपको यह जानकर बहुत खुशी होगी कि भारत भी वर्ष 2023 से 2024 तक मानव को चांद पर भेजने की योजना बना रहा है।

तो दोस्तो, आज हम चांद पर जानेवालों व्यक्तियों की संपूर्ण जानकारी (Chand Mein Kaun Kaun Gaya Hai) एवं चांद से जुड़े तथ्य (Moon Facts in Hindi) आप सभी के साथ साझा कर रहे हैं। यह लेख उन लोगों की सहायता कर सकती है, जो चंद्रमा पर जाने वालो के बारे मे जानकारी प्राप्त करना चाहते हो।

तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। हमें उम्मीद है आपको हमारा यह चंद्रमा पर कौन-कौन गया है? Chand Per Kaun Kaun Gaya Hai आर्टिकल जरूर पसंद।

Chand Per Kaun Kaun Gaya Hai - चांद पर कौन-कौन गया है

Chand Per Kaun Kaun Gaya Hai – चांद पर कौन-कौन गया है ?

#दिनांक (वर्ष)मिशन का नामअंतरिक्ष यात्री का नाम
120 July 1969 Apollo 11नील आर्मस्ट्रांग (Neil Armstrong)
220 July 1969 Apollo 11बज एल्ड्रिन (Buzz Aldrin)
319-20 Nov 1969 Apollo 12पीट कॉनराड (Pete Conrad)
419-20 Nov 1969 Apollo 12एलन बीन (Alan Bean)
55-6 Feb 1971 Apollo 14 एलन शेपर्ड (Alan Shepard)
65-6 Feb 1971 Apollo 14 एडगर मिशेल (Edgar Mitchell)
731 July-2 Aug 1971 Apollo 15 डेविड स्कॉट (David Scott)
831 July-2 Aug 1971 Apollo 15 जेम्स इरविन (James Irwin)
921-23 April 1972 Apollo 16 जॉन यंग (John Young)
1021-23 April 1972 Apollo 16 चार्ल्स ड्यूक (Charles Duke)
1111-14 Dec 1972 Apollo 17 हैरिसन स्मिथ (Harrison Schmitt)
1211-14 Dec 1972 Apollo 17 यूजीन सेरनन (Eugene Cernan)

नील आर्मस्ट्रांग (Neil Armstrong) 

नील आर्मस्ट्रांग (Neil Armstrong) एक अमेरिकी नगरिक एवं अंतरिक्ष यात्री थे, जिनका जन्म 5 Aug 1930 को Wapakoneta (USA) में हुआ था। ये विश्व के प्रथम व्यक्ति थे, जिन्होंने चांद पर अपना कदम रखा था। नील आर्मस्ट्रांग वर्ष 1969 में NASA द्वारा भेजे गए (चांद मिशन) अपोलो 11 के कमांडर थे। Neil Armstrong को कई तरह के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है जैसे Presidential Medal of Freedom, Congressional Space Medal of Honor आदि। इनकी मृत्यु 25 अगस्त 2012 को 82 वर्ष की उम्र में हुई थी।

बज एल्ड्रिन (Buzz Aldrin)

बज एल्ड्रिन (Buzz Aldrin) भी एक अमेरिकी नगरिक एवं अंतरिक्ष यात्री थे, जिनका जन्म 20 जनवरी 1930 को ग्लेन रिज (USA) में हुआ था। ये विश्व के दूसरे व्यक्ति है, जिन्होंने चांद पर अपना कदम रखा था। बज एल्ड्रिन उस अपोलो 11 मिशन में भी शामिल थे जब नील आर्मस्ट्रांग ने पहली बार चांद पर कदम रखे थे। बज एल्ड्रिन उस अपोलो 11 मिशन के ल्यूनर मोड्यूल पायलट थे, ये उस मिशन के एकमात्र सदस्य है जो अभी तक जीवित हैं। वर्ष 2016 में बज एल्ड्रिन उत्तरी ध्रुव पर भी गए थे, उत्तरी ध्रुव पर जानेवाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति है। जब बज एल्ड्रिन उत्तरी ध्रुव पर पहुंचे तब उनकी उम्र 86 वर्ष थी।

पीट कॉनराड (Pete Conrad)

पीट कॉनराड (Pete Conrad) भी एक अमेरिकी नगरिक एवं अंतरिक्ष यात्री थे, जिनका जन्म 2 जून 1930 को फिलीपड़ेलफिया (USA) में हुआ था। पीट कॉनराड चांद पर पहुंचने वाले विश्व के तीसरे व्यक्ति है। पीट कॉनराड वर्ष 1969 में NASA द्वारा भेजे गए (चांद मिशन) अपोलो 12 के सदस्य थे। इनकी मृत्यु 8 जुलाई 1999 को 69 वर्ष की उम्र में हुई थी।

एलन बीन (Alan Bean)

एलन बीन (Alan Bean) भी एक अमेरिकी नगरिक एवं अंतरिक्ष यात्री थे, जिनका जन्म 15 मार्च 1932 को टेक्सास (USA) में हुआ था। एलन बीन चांद पर पहुंचने वाले विश्व के चौथे व्यक्ति है। एलन बीन वर्ष 1969 में NASA द्वारा भेजे गए (चांद मिशन) अपोलो 12 के पायलट थे। इनकी मृत्यु 26 मई 2018 को 86 वर्ष की उम्र में हुई थी।

एलन शेपर्ड (Alan Shepard)

एलन शेपर्ड (Alan Shepard) भी एक अमेरिकी नगरिक एवं अंतरिक्ष यात्री थे, जिनका जन्म 18 नवंबर 1923 को कैलिफ़ोर्निया (California, USA) में हुआ था। एलन शेपर्ड चांद पर पहुंचने वाले विश्व के पांचवें व्यक्ति है। एलन शेपर्ड वर्ष 1971 में NASA द्वारा भेजे गए (चांद मिशन) अपोलो 14 के सदस्य थे। इनकी मृत्यु 21 जुलाई 1988 को 74 वर्ष की उम्र में हुई थी।

एडगर मिशेल (Edgar Mitchell)

एडगर मिशेल (Edgar Mitchell) भी एक अमेरिकी नगरिक एवं अंतरिक्ष यात्री थे, जिनका जन्म 17 सितम्बर 1930 को टेक्सास (USA) में हुआ था। एडगर मिशेल चांद पर पहुंचने वाले विश्व के छठवें (6th) व्यक्ति है। एडगर मिशेल वर्ष 1971 में NASA द्वारा भेजे गए (चांद मिशन) अपोलो 14 के सदस्य थे। इनकी मृत्यु 4 जुलाई 2016 को 85 वर्ष की उम्र में हुई थी।

डेविड स्कॉट (David Scott)

डेविड स्कॉट (David Scott) भी एक अमेरिकी नगरिक एवं अंतरिक्ष यात्री थे, जिनका जन्म 6 जून 1932 को टेक्सास (USA) में हुआ था। डेविड स्कॉट चांद पर पहुंचने वाले विश्व के सातवें (7th) व्यक्ति है। डेविड स्कॉट वर्ष 1971 में NASA द्वारा भेजे गए (चांद मिशन) अपोलो 15 के सदस्य थे। डेविड स्कॉट कुल मिलाकर तीन बार चांद की यात्रा कर चके है, वो Apollo 15, Apollo 9, Gemini 8 मिशन के सदस्य रह चुके हैं। इन्हें कई तरह के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है जैसे विशिष्ट फ्लाइंग क्रॉस, नासा विशिष्ट सेवा पदक आदि। इनकी मृत्यु वर्ष 2021 को 89 वर्ष की उम्र में हुई थी।

जेम्स इरविन (James Irwin)

जेम्स इरविन (James Irwin) भी एक अमेरिकी नगरिक एवं अंतरिक्ष यात्री थे, जिनका जन्म 17 मार्च 1930 को पेंसिल्वेनिया (USA) में हुआ था। जेम्स इरविन चांद पर पहुंचने वाले विश्व के आठवें (8th) व्यक्ति है। जेम्स इरविन वर्ष 1971 में NASA द्वारा भेजे गए (चांद मिशन) अपोलो 15 के सदस्य थे। इनकी मृत्यु 8 अगस्त 1971 को 61 वर्ष की उम्र में हुई थी।

जॉन यंग (John Young)

जॉन यंग (John Young) भी एक अमेरिकी नगरिक एवं अंतरिक्ष यात्री थे, जिनका जन्म 24 सितम्बर 1930 को कैलिफ़ोर्निया (California, USA) में हुआ था। जॉन यंग चांद पर पहुंचने वाले विश्व के नौवें (9th) व्यक्ति है। जॉन यंग वर्ष 1972 में NASA द्वारा भेजे गए (चांद मिशन) अपोलो 16 के सदस्य थे। इसके अलावा जॉन यंग के नाम चांद पर सबसे अधिक 6 बार जाने का विश्व रिकॉर्ड भी है, जॉन यंग Apollo 10, Apollo 16, Gemini, Gemini 3, STS-1 और STS-9 मिशन के हिस्सा थे। इनकी मृत्यु 5 जनवरी 2018 को 87 वर्ष की उम्र में हुई थी।

चार्ल्स ड्यूक (Charles Duke)

चार्ल्स ड्यूक (Charles Duke) भी एक अमेरिकी नगरिक एवं अंतरिक्ष यात्री थे, जिनका जन्म 3 अक्टूबर 1935 को नार्थ कैरोलिना (USA) में हुआ था। चार्ल्स ड्यूक चांद पर पहुंचने वाले विश्व के दसवें (10th) व्यक्ति है। चार्ल्स ड्यूक वर्ष 1972 में NASA द्वारा भेजे गए (चांद मिशन) अपोलो 16 के सदस्य थे।

यूजीन सेरनन (Eugene Cernan)

यूजीन सेरनन (Eugene Cernan) भी एक अमेरिकी नगरिक एवं अंतरिक्ष यात्री थे, जिनका जन्म 7 दिसंबर 1934 को शिकागो (USA) में हुआ था। यूजीन सेरनन चांद पर पहुंचने वाले विश्व के ग्यारहवें (11th) व्यक्ति है। यूजीन सेरनन वर्ष 1972 में NASA द्वारा भेजे गए (चांद मिशन) अपोलो 17 के सदस्य थे। ये अपोलो 17 मिशन के अलावा इन्होंने Apollo 10, Gemini 9A मिशन के भी सदस्य थें। इनकी मृत्यु 6 जनवरी 2017 को 82 वर्ष की उम्र में हुई थी।

हैरिसन स्मिथ (Harrison Schmitt)

हैरिसन स्मिथ (Harrison Schmitt) भी एक अमेरिकी नगरिक एवं अंतरिक्ष यात्री थे, जिनका जन्म 3 जुलाई 1935 को न्यू मैक्सिको (USA) में हुआ था। हैरिसन स्मिथ चांद पर पहुंचने वाले विश्व के बारहवें (12th) व्यक्ति है। हैरिसन स्मिथ वर्ष 1972 में NASA द्वारा भेजे गए (चांद मिशन) अपोलो 17 मे भू- विज्ञानी के रूप मे गए थे।

चांद के बारे में सामान्य जानकारी

त्रिज्या (Radius) 1737.1 km
क्षेत्रफल (Area)3.793 * 10^7 km^2
आयतन (Volume) 2.1958 * 10^10 km^3
द्रव्यमान (Mass) 7.342 * 10^22 kg
भू-मध्य व्यास (Equitorial Diametre) 1738.1 km
गुरुत्वाकर्षण (Gravity) 1.62 m/s^2
वायुमंडलीय दबाव 10^-7 Pa
ध्रुवीय व्यास 1736.0 km

चांद के बारे में रोचक तथ्य (Moon Facts in Hindi)

  • चांद देखने में छोटा लगता है, परंतु इसका कुल क्षेत्रफल अफ्रीका महाद्वीप के बराबर एवं पृथ्वी का 27% जितना है।
  • पृथ्वी से चंद्र की दूरी 3,84,403 किमी है।
  • कुछ वैज्ञानिकों के अनुसार आज से करीबन 4.53 अरब वर्ष पहले धरती और थिया ग्रह के बीच भीषण टक्कर हुई थी, उस टक्कर में बहुत मलबा उत्पन्न हुआ था उससे चांद का नर्माण हुआ।
  • चंद्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है, जो धरती की करीबन 3700 km/h की रफ्तार से परिक्रमा करती है। एक परिक्रमा पूर्ण करने मे लगभग 27.3 से 28 दिन लगते है।
  • आपको यह जानकार हैरानी होगी कि प्रत्येक वर्ष चांद पृथ्वी से 3.78 cm दूर होता जा रहा है।
  • हम जो पृथ्वी से चांद को को देखते है वो चांद का सिर्फ 40-45% हिस्सा ही है, बाकी का 55-60% हमें दिखता ही नही है।
  • अगर किसी व्यक्ति का वजन पृथ्वी 100 kg हैं तो उसका वजन चांद पर 16.5 % कम हो जाती है। अर्थात् उसका वजन 83 Kg तक हो जाएगा।
  • चंद्र की सबसे ऊंची चोटी का नाम मॉन्स ह्यूजेंस है, जिसकी ऊंचाई लगभग 4700 m है।
  • क्या आप जानते हैं कि सागर-महासागर में जो ज्वार-भाटा उत्पन्न होता है वो पृथ्वी, चंद्रमा एवं सूर्य की पारस्परिक गुरुत्वाकर्षण बल के कारण होती है।
  • चांद पर दिन का तापमान करीबन 180°c एवं रात का तापमान -150°c तक होती है।

इसे भी पढ़ें :-

FAQs (चांद पर कौन-कौन गया है से जुड़े)

चांद पर जाने वाली सबसे पहली महिला कौन थी?

उत्तर – चांद पर आजतक कोई भी महिला नहीं गई है। परंतु अन्तरिक्ष मे जानेवाली विश्व की पहली महिला कल्पना चावला थी।

चांद पर सबसे पहले कौन गया?

उत्तर – चाँद पर सबसे पहले नील आर्मस्ट्रांग (Neil Armstrong) वर्ष 1969 मे गए थे।

चंद्रमा पर जाने वाला सबसे पहला भारतीय कौन था?

उत्तर – चांद पर आजतक कोई भी भारतीय नहीं गया है। परंतु अन्तरिक्ष मे जानेवाला पहले भारतीय राकेश शर्मा है।

सबसे अधिक बार चाँद पर कौन जा चूका है ?

उत्तर – सबसे अधिक बार चाँद पर John Young 6 बार जा चुके है, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

Conclusion

तो दोस्तो हमें उम्मीद है, हमने जो आपको चांद पर कौन-कौन गया है (Chand Per Kaun Kaun Gaya Hai) उनके बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी एवं चांद के बारे में रोचक तथ्य (Moon Facts) दी है, वो आपको पसंद आई होगी।

अगर आपको Chand Mein Kaun Kaun Gaya Hai लेख पसंद आई हो तो इसे दोस्तो एवं परिवार के साथ शेयर जरूर करें। ताकी वो भी चांद पर जानेवालो के नाम एवं उनसे जुड़े महत्त्वपूर्ण जानकारी अधिक से अधिक जान पाए। यदि आपका इस (चांद पर कौन-कौन गया है) लेख से संबंधित कुछ सुझाव या सवाल हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment