Peach Fruit in Hindi | आडू फल के फायदे, नुकसान एवं अन्य सभी जानकारी

Peach Fruit in Hindi – इस लेख मे हम आपके लिए आडू फल के फायदे, उपयोग, नुकसान, खेती करने की विधि, तथ्य एवं अन्य सभी जानकारी लेकर आए है। आड़ू गर्मी के मौसम मे पाया जाने वाला फल है। इस फल की उत्पादन हजारों वर्ष से की जा रही है। चीन के लोग इसके पेड़ को बहुत शुभ मानते है। उनका मानना है कि इससे नजर नहीं लगती या बुरी आत्मा घर मे नही आती। इसलिए वो इसके पेड़ की लकड़ी को धनुष, मूर्ति आदि बनाकर घरों के दरवाजे पर लटकाते थे। आड़ू फल के पेड़ की ऊंचाई 8 से 10 मीटर तक होता है।

Peach Fruit मे बहुत सारे लाभकारी एवं गुणवत्तायुक्त पोषक तत्व होते है, जैसे- विटामिन, प्रोटीन, पोटेशियम,आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम आदि। आड़ू फल देखने में बिल्कुल सेब जैसा होता है और यह फल लाल और पीले रंग के होते है। इसकी उत्पान विश्व के कई देशों मे की जाती है। भारत के Aadu Fruit की उत्पादन उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यो मे की जाती है।

तो दोस्तो, आज हम आड़ू फल की संपूर्ण जानकारी (Peach Fruit in Hindi) आप सभी के साथ साझा कर रहे हैं। यह आर्टिकल उन लोगों की सहायता कर सकती है, जो आड़ू फल (Aadu in Hindi) के बारे में संपूूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। हमें उम्मीद है आपको हमारा यह Peach Fruit in Hindi आर्टिकल जरूर पसंद आयेगा।

Contents Show

आड़ू फल (Peach) के बारे में सामान्य जानकारी

दोस्तों, आड़ू फल (Aadu) जिसे अंग्रेजी मे Peach कहते है। इसका वानस्पतिक नाम वैज्ञानिक नाम (Scientific Name) Prunus persica है। यह फल गर्मी के मौसम मे पाया जाता है। आड़ू फल (Peach) की तासीर ठंडी होती है। आड़ू फल देखने में बहुत खूबसूरत होता है। यह फल देखने में बिल्कुल सेब (Apple) जैसा होता है और यह फल लाल और पीले रंग के होते है। विश्वभर मे Aadu fruit के लगभग 200 से अधिक किस्में मौजूद है। Peach Fruit का स्वाद खट्टा और मीठा होता है।

आड़ू फल मे कई प्रकार के लाभकारी तत्व मौजूद होते है जैसे- विटामिन, प्रोटीन, पोटेशियम,आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम आदि। ये सभी तत्व मानव के लिए बहुत उपयोगी है। आड़ू फल का सेवन करने से हमारी कई तरह की परेशानियां दूर हो जाती है। जिसकी चर्चा हम आगे करेंगे।

अन्य भाषाओं में आड़ू फल (Peach) के नाम 

भाषा नाम
हिंदी आड़ू, सतालू
अंग्रेजी पीच (Peach)
पंजाबी आरू (Aru)
संस्कृत आरुकम्
कन्नड़ पिचेसू (Pichhesu)
गुजराती आरू (Aru)
उर्दूअडुड (Adud)
फारसी शफतालू (Shaftalu)

आड़ू फल के शीर्ष उत्पादक देश – Top Peach Fruit Production Countries

देश उत्पादन (मिलियन टन)
चीन 15.00
स्पेन 1.31
इटली 1.02
टर्की 0.89
यूनान 0.89
ईरान 0.66
अमेरिका 0.56
स्रोत:- FAOSTAT

आड़ू फल खाने के फायदे – Benefit of Peaches Fruit

Peach Fruit मे बहुत सारे लाभकारी तत्व होते है। अगर Aadu Fruit का नियमित सेवन की जाए तो हमारी कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती है। इसलिए हमे आड़ू फल का सेवन करना चाहिए। आड़ू फल खाने से निम्न फायदे होते है –

1. वजन घटाने के लिए – अगर कोई व्यक्ति अपना वजन कम करना चाहता हो तो उसे आड़ू फल का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इस फल मे फैट (चर्बी या वसा) एवं कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। जो वजन बढ़ने से रोकता है अर्थात् वजन कंट्रोल करता है। अगर कोई व्यक्ति Peach Fruit खा ले तो उसे जल्दी – जल्दी भूख नहीं लगती। जिससे वो अधिक खाना खाने से बच सकता है परिणामस्वरूप उसका वजन कम या कंट्रोल हो सकता है। कई वैज्ञानिक शोध मे भी यह सिद्ध हो चुका है कि वजन कम या कंट्रोल करने मे Aadu बहुत उपयोगी है।

2. आंखों के लिएNCBI (National Center for Biotechnology Information) की एक शोध से यह पता चला की Peach Fruit (आड़ू फल) का नियमित सेवन करने से आंखों को ग्लूकोमा और मोतियाबिंद जैसे रोगों से बचाव किया जा सकता है। क्योंकि आड़ू फल मे विटामिन B2, विटामिन A एवं बीटा कैरोटीन जैसे महत्त्वपूर्ण एवं लाभकारी पोषक तत्व होते है। अगर कोई व्यक्ति आड़ू फल का नियमित सेवन करे तो उसे आंखों की रोशनी बढ़ सकती है।

3. कैंसर से बचाव के लिए – Peach एक ऐसा फल है, जिसके छिलके में कैंसररोधी तत्व मौजूद होता है। जो कैंसर की बीमारी से लड़ने मे सहायता के साथ-साथ उसे पनपने से भी रोकता है। क्योंकि इस फल मे पॉलीफेनोल्स, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी को पनपने से रोकने मे सहायता करता है।

4. कब्ज के लिए – अगर किसी किसी व्यक्ति को पेट संबंधि समस्या जैसे गैस, कब्ज एवं मल त्याग की समस्या हो उसे जरूर आड़ू फल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि Peach Fruit में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र संबंधि समस्याओं को दूर करता है।

5. दिल को स्वस्थ रखने के लिए – आड़ू (Peach) एक ऐसा फल है जिसका नियमित सेवन करने से दिल संबंधि रोगों से बचाव किया जा सकता है। Peach Fruit मे फ्लेवोनॉयड नामक एक बहुत उत्तम पोषक तत्व होते है जो दिल में होने वाले जोखिम को कम करता है। इसलिए हमे Aadu Fruit खानी चाहिए।

6. डिप्रेशन (चिंता) दूर करने के लिए – आड़ू फल मे भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो डिप्रेशन एवं चिंता (ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस) की परेशानी को कम करने मे बहुत मददगार होता है। यह बात कई वैज्ञानिक शोध मे साबित किया जा चुका है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को डिप्रेशन एवं चिंता जैसी परेशानी हो उसे आड़ू फल का सेवन अवश्य करना चाहिए।

7. बालों के लिए – दोस्तों, आडू (Peach) एक बेहद स्वास्थ्यवर्धक फल है। इस फल मे आयरन, विटामिन A, विटामिन C और नियासिन जैसे पोषक तत्व होते है जो बालों को झड़ने से रोकता या कम करता है। इसलिए हमें इस फल का सेवन करना चाहिए।

8. हड्डियों और दांतों के लिए – ये हम सब जानते हैं कि हड्डियों एवं दांतों की मजबूती के लिए कैल्सियम और फास्फोरस सबसे महत्वपूर्ण तत्व है। ये तत्व आड़ू फल मे भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें पाया जानेवाला विटामिन C हमारे मसूढ़े को भी स्वस्थ रहती है। इसलिए हमें आड़ू फल का सेवन करना चाहिए।

9. गर्भावस्था के लिए – आड़ू फल में फाइबर एवं पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते है, जो गर्भावस्था के समय शुगर के स्तर को संतुलित, मांसपेशियों के खिंचाव, थकान और कमजोरी और पाचन क्रिया को बेहतर रखने में सहायता करता है। इसलिए गर्भावस्था के समय खाए जाने वाले आहार में Peach Fruit का भी सेवन करना चाहिए।

10. पाचन के लिए – कई वैज्ञानिक शोधों से यह पता चला है कि आड़ू फल खाने से कब्ज, बवासीर, अपच, अल्सर और गैस जैसी पेट संबंधी समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। क्योंकि इसमें फाइबर होता है। अगर प्रतिदिन 1 आड़ू फल खाया जाए तो पाचन संबंधि समस्याओं से बचा जा सकता है।

11. इम्यूनिटी के लिए – किसी भी इंसान की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती है वैसे-वैसे उसकी इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) भी कम हो जाती है। दरअसल, Aadu Fruit मे विटामिन C एवं एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व होते है। जो इम्यूनिटी बढ़ाने मे सहायता करती है। इसलिए डॉक्टर भी अधिक उम्र वाले व्यक्ति या फिर कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को Peach Fruit खाने की सलाह देते है।

Peach Fruit in Hindi

आड़ू फल के पौष्टिक तत्व – Aadu Fruit (Peach) Nutritional Value in Hindi 

पोषक तत्व मूल्य प्रति 100 ग्राम
पानी 88 g
प्रोटीन 0.9 g
ऊर्जा 42 Kcal
वसा 0.3 g
शुगर 8.4 g
फाइबर 1.5 g
कैल्शियम 4 mg
पोटेशियम 122 mg

आड़ू फल के उपयोग – How to Use Peach (Aadu) in Hindi

Peach एक ऐसा Fruit है जिसका उपयोग कई प्रकार से किया जा सकता है। जो निचे निम्न है:-

कैसे खाएं –

  • Peach को पानी से धोकर अन्य फलों की तरह काटकर खाया जा सकता हैं।
  • आड़ू फल का जूस बनाकर उसके रस को पीया जा सकता है।
  • आड़ू फल की चटनी बनाकर अन्य किसी चीज के साथ खाया जा सकता है।

इस प्रकार आड़ू फल को और भी कई प्रकार से उपयोग किया जा सकता है।

आड़ू फल खाने के नुकसान – Side Effects of Aadu Fruit (Peach) in Hindi

आड़ू बहुत पौष्टिक फल है। इसके बहुत सारे फायदे है परंतु इसके साथ इसके कुछ नुकसान भी है। जो निचे निम्न हैः-

  1. आड़ू फल का सेवन अगर अधिक मात्रा मे की जाए तो उससे पेट संबंधी समस्या हो सकती है। इसलिए एकबार मे अधिक आड़ू फल का सेवन नही करनी चाहिए।
  2. अगर कच्चे आड़ू का सेवन किया जाए तो उससे गले में सूजन एवं जीभ में सूजन आदि जैसी परेशानी हो सकती हैं।
  3. अधिक मात्रा मे इसका सेवन करने से मुंह मे एलर्जी की समस्या हो सकती है।
  4. अगर कोई व्यक्ति इसके बीज को खा जाए तो उसे परेशानी हो सकती है क्योंकि इसके बीज मे जहरीले पदार्थ (साइनाइड) होते है।
  5. अगर किसी व्यक्ति को पथरी जैसी समस्या हो उन्हें इस फल का सेवन नहीं करना चाहिए।

आड़ू फल की विभिन्न किस्में – Peach Varieties

आड़ू फल के विश्व मे लगभग 200 किस्में है जिनमें से कुछ किस्मों की सूची निचे निम्न है:-

  • सफेद आड़ू
  • पीला आड़ू
  • क्लिंगस्टोन पीच
  • डोनट पीच
  • फ्रीस्टोन पीच 
  • शरबती पीच
  • अलेक्जैन्डर पीच
  • फ्लोरडासन पीच
  • शान-ई-पंजाब आड़ू
  • खुरमानी पीच

आड़ू फल की खेती कैसे करें? – Peach Farming

दोस्तों, किसी भी फल की खेती या उपज करने के लिए अनुकूल वातावरण की आवश्यकता होती है। तो चलिए आड़ू फल की खेती करने की विधि के बारे मे जानते हैः-

पौधे लगाने की विधि

आड़ू की खेती (रोपाई) करने से 15 दिन पहले एक एक मीटर की दूरी पर गड्ढे किए जाते है। उसके बाद इसकी रोपाई की जाती है। उसके बाद खाद के रूप मे गाय के गोबर का उपयोग किया जाता है। इसके साथ पोटाश, फॉस्फोरस एवं क्लोरपाइरीफॉस जैसे खादो का भी उपयोग किया जाता है।

जलवायु

आड़ू फल के लिए 800-1815 मीटर समुद्रतल से ऊँचाई वाले क्षेत्रों को उचित माना जाता है। तापमान की बात की जाए तो 60॰C से कम तापमान इसके खेती के लिए उचित होता है। इसकी खेती मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्रो मे होता है।

भूमि

आड़ू फल की खेती के लिए दोमट मिट्टी को सबसे अच्छी मानी जाती है। इसके अलावा भूमि की PH 5.5 से 6.5 के बीच हो होना चाहिए, जिससे इसकी उपज अच्छी होगी। 

आड़ू फल की रोचक जानकारी – Peach Fruit Facts in Hindi

  • आड़ू एक ऐसा फल है जिसमें 75-80% तक पानी होता है।
  • आड़ू चीन (China) का प्राचीन फल है। जहाँ इस फल की खेती हजारों वर्ष से की जा रही है।
  • कुछ मान्यताओं के अनुसार कोरिया नामक देश में Peach Fruit को धन, सम्मान, खुशी एवं दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है।
  • आड़ू फल में बहुत गुणकारी तत्व होते है, जो हमारे आंख, दिल, पेट आदि को बहुत स्वस्थ रखता है।
  • चीन के लोग इसके पेड़ को बहुत शुभ मानते है। उनका मानना है कि इससे नजर नहीं लगती या बुरी आत्मा घर मे नही आती। इसलिए वो इसके पेड़ की लकड़ी को धनुष, मूर्ति आदि बनाकर घरों के दरवाजे पर लटकाते थे।

FAQs (Peach Fruit in Hindi से जुड़े)

आड़ू फल को हिंदी में क्या है? What is peach fruit called in hindi ?

उत्तर – आड़ू फल को हिंदी में सतालू है।

Peach में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

उत्तर – Peach Fruit में विटामिन C, विटामिन B2, विटामिन के और विटामिन A आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

आड़ू फल को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

उत्तर – आडू आडू को अंग्रेजी में Peach Fruit कहते हैं।

आड़ू फल (Peach Fruit) की तासीर कैसी होती है?

उत्तर – आड़ू फल (Aadu) की तासीर ठंडी होती है, क्योंकि यह गर्मियों के मौसम का फल है।

आड़ू का वैज्ञानिक नाम क्या है?

उत्तर – आड़ू का वैज्ञानिक नाम Prunus persica है।

क्या आड़ू की स्किन खा सकते हैं?

उत्तर – जी हां, आड़ू को छिलका के साथ खा सकते हैं।

आडू का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर – आडू का दूसरा नाम सतालू है।

Conclusion

तो दोस्तो हमें उम्मीद है, हमने जो आपको आडू फल के फायदे, उपयोग, नुकसान, खेती करने की विधि, तथ्य एवं अन्य जानकारी (Peach Fruit in Hindi) दी है वो आपको पसंद आई होगी। अगर आपको Peaches Fruit in Hindi लेख पसंद आई हो तो इसे दोस्तो एवं परिवार के साथ सोशल मीडिया शेयर जरूर करें। ताकी वो भी आड़ू फल (Peach Fruit) के बारे मे अधिक से अधिक जानकारी जान पाए।

यदि आपका इस आड़ू फल की रोचक जानकारी (About Peach Fruit in Hindi) आर्टिकल से संबंधित कुछ सुझाव या सवाल हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment