Republic Day Speech in Hindi – गणतंत्र दिवस पर भाषण सरल शब्दों में

Republic Day Speech : इस लेख में हम आपको गणतंत्र दिवस के लिए भाषण (Republic Day Speech in Hindi) बताएंगे। यह लेख उन लोगों की सहायता कर सकती है, जो अपने स्कूल या कॉलेज में आयोजित गणतंत्र दिवस पर भाषण हिंदी में (Speech on Republic Day) देना चाहते है।

दोस्तों, बहुत सारे लोग गणतंत्र दिवस पर भाषण देना चाहते है, पर उन्हें Speech on Republic Day in Hindi नहीं आती है। तो यह लेख खास उन्हीं लोगों के लिए है क्योंकि यहां हम विस्तार से सरल भाषा में गणतंत्र दिवस पर भाषण हिंदी में (Republic Day Speech For Kids) बताएंगे।

हमें उम्मीद है इस लेख को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद कोई भी हो चाहें वो विद्यार्थी हो या शिक्षक सभी को Republic Day Speech जरूर आ जाएगी, और आप आसानी से गणतंत्र दिवस पर भाषण हिंदी में दें पाएंगे। तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

Republic Day Speech in Hindi
Republic Day Speech

गणतंत्र दिवस पर भाषण – Republic Day Speech in Hindi

भाषण की शुरुआत शायरी से करें

तैरना है तो समंदर में तैरो 
नदी नालों में क्या रखा है, 
प्यार करना है तो वतन से करो 
इन बेवफा लोगों में क्या रखा है।

माननीय मुख्य अतिथि आदरणीय शिक्षक गण और मेरे प्यारे देशवासियों आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज 26 जनवरी है, और हम सभी यहां अपने देश का 74 वा गणतंत्र दिवस मनाने के लिए उपस्थित हुए हैं। 15 अगस्त 1947 को हमारा भारत देश ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था हालांकि भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। तब से हर साल हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं।

भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। भारत के इस संविधान में जहां व्यक्ति के कुछ मूलभूत अधिकार निर्धारित किए गए हैं वहीं कुछ कर्तव्य भी बताए गए हैं। यह संविधान ही है जो भारत के सभी जाति और वर्ग के लोगों को एक दूसरे से जुड़े रखता है। डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को हमारे संविधान का जनक माना जाता है।

हमारे देश को स्वतंत्र और गणतंत्र बनने के लिए अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है। देश उनके समर्पण को कभी नहीं भूल सकता। स्वतंत्रता के बाद हमारे देश ने बहुत उन्नति की है, परंतु आज भी हमारे देश में आतंकवाद, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, असमानता जैसी समस्याएं हैं। 

साथियों आजादी मिलने और संविधान लागू होने के बाद हमारे देश ने बहुत उन्नति की है, परंतु आज भी भ्रष्टाचार, अपराध, आतंकवाद, गरीबी, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से लड़ रहा है। हम सभी को एक होकर इन समस्याओं को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। भारत को हम जब तक इन समस्याओं से बाहर नहीं निकलते तब तक स्वतंत्रता सेनानियों का सपना पूरा नहीं होगा।

तो आइए, आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सभी प्रतिज्ञा करते हैं कि इन सभी समस्याओं को सुलझाने का हम पूरा प्रयास करेंगे और अपने देश भारत को विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश बनाएंगे। 

जाते जाते मैं अपने भाषण का समापन एक शायरी से करना चाहूंगा – 

देशभक्ति से ही देश की शान है, 
देशभक्ति से ही देश का मान है, 
हम उसे देश के फूल है यारो,
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है।

जय हिंद, जय भारत

यह भी पढ़ें –

Conclusion

तो दोस्तो हमें उम्मीद है, हमने जो गणतंत्र दिवस के लिए भाषण (Republic Day Speech in Hindi) बताई है, वो आपको पसंद आई होगी। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें, ताकि अगर वह भी Speech on Republic Day in Hindi के बारे में जानना चाहते हो तो आसानी से जान पाए।

यदि आपका इस गणतंत्र दिवस पर भाषण हिंदी में (Speech For Republic Day) या 26 January Republic Day Speech लेख से संबंधित किसी भी तरह का सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment