Information About Peacock in Hindi | मोर पक्षी की संपूर्ण जानकारी

इस लेख मे हम आपको मोर पक्षी की जुड़े संपूर्ण जानकारी (Information About Peacock in Hindi) बताएंगे। इसके अलावा मोर से जुड़े रोचक तथ्य, अन्य भाषाओं में मोर के नाम, मोर की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी, मार का महत्त्व, वैज्ञानिक वर्गीकरण एवं मोर से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर बताएंगे।

यह लेख उन लोगों की मदद कर सकती है, जो मोर (About Peacock in Hindi) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी एवं उससे जुड़े प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करना चाहते हैं। तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। हमें उम्मीद है आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आयेगा। तो चलिए इस Peacock in Hindi लेख को प्रारंभ करते है।

Information About Peacock in Hindi | Peacock in Hindi
Peacock Images

मोर का सामान्य परिचय – About Peacock in Hindi

मोर बहुत ही खूबसूरत, आकर्षक एवं शर्मीला पक्षी है। जो मूल रूप से भारतीय उपमहाद्वीप पर पाया जाता है, जिसका वैज्ञानिक Pavo cristatus नाम है। मोर बहुत ही प्राचीन पक्षी है, जिसका उल्लेख गीता एवं बाइबल में भी की गई है। यह एक सर्वाहारी (Omnivorous) पक्षी है। जो आहार के रूप में फल एवं बीज के साथ कीड़े-मकोड़ों का भी सेवन करते है।

मोर की शारीरिक संरचना की बात करें तो नर मोर का आकार मादा मोर (Peahen) की तुलना मे लगभग दोगुना होता है। इनकी पूंछ इनके शरीर के कुल लंबाई का करीबन 60-70% होता है। मोर एक ऐसा पक्षी है जो उड़ने के साथ-साथ काफी तेज रफ्तार से दौड़ भी सकती है।

मोर का वैज्ञानिक वर्गीकरण – Scientific Classification of Peacocks

Family Phasianidae
Genus Pavo
Kingdom Animalia
Class Aves
Order Galliformes

अन्य भाषाओं में मोर (Peacock) के नाम 

भाषा नाम
अंग्रेज़ी पीकॉक (Peacock)
हिंदी मोर
संस्कृत मयूर एवं भुजंगभुक
अरबी ताऊस

मोर के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी – Information About Peacock in Hindi

1. मोर एक बहुत सुंदर पक्षी हैं, जो हमेशा झुंड में रहना पसंद करता है। इसका वैज्ञानिक नाम पावो क्रिस्टेट्स है।

2. यह एक सर्वाहारी (Omnivorous) पक्षी है। जो आहार के रूप में फल, बीज, टिड्डियों, चींटी, कीड़े-मकोड़ों आदि का सेवन करते है।

3. मोर मुख्य रूप से खेतों एवं खुले जंगलों में पाए जाते हैं। इनकी सबसे अधिक संख्या भारत, श्रीलंका और बर्मा (म्यानमार) में पाए जाते है।

4. मोर का सिर उसके शरीर के तुलना में काफी छोटा होता है। इनके सिर के ऊपर एक खूबसूरत कलगी होती है। मोर की चोंच की लंबाई लगभग 1 इंच होती है। इनकी पूंछ इनके शरीर के कुल लंबाई का करीबन 60-70% होता है, और इनके पूंछ में 190 से भी अधिक रंग-बिरंगी पंख होते है। जो इनकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

5. नर मोर का आकार मादा मोर की तुलना मे लगभग दोगुना होता है। इनका वजन की बात करे तो नर मोर का वजन 4 से 7 kg तक होता है, वहीं मादा मोर का वजन 2.5 से 4 kg तक होता है।

6. मोर एक सामूहिक पक्षी है, जो समूह में रहना पसंद करते है। इनके समूह को Peafowl कहते है। लेकिन कुछ प्रजाति के मोर अकेला रहना या छोटे समूह में रहना पसंद करते है।

7. मोर के पूंछ इतने बड़े (शरीर के लगभग 65 से 70) होने के बाद भी ये लगभग 16 km/h की रफ्तार से दौड़ सकते है। इसके अलावा मोर विश्व के सबसे बड़ी उड़ने वाली पक्षियों में से एक है।

8. मोर एक ऐसा पक्षी है जिसको स्नेह, सौंदर्य एवं ज्ञान का प्रतीक माना जाता हैं। इसलिए भारत सरकार ने 1963 में इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।

9. कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि मोर सिर्फ भारत की राष्ट्रीय पक्षी है, पर ऐसा नहीं है मोर भारत के साथ साथ म्यांमार की भी राष्ट्रीय पक्षी है।

10. मोर की औसतन उम्र 14 से 21 वर्ष तक होती है। लेकिन अगर इन्हें इनके अनुकूल वातावरण में रखा जाए तो वो इससे भी अधिक वर्ष तक जीवित रह सकते है।

11. भारत में मोर का शिकार करना गैर कानूनी है, भारत सरकार ने वर्ष 1982 में मोर की संख्या में हो रही कमी के कारण यह कानून बनाया।

12. क्या आप जानते हैं कि मोर के बच्चों को अंग्रेजी में Peachicks कहते है, वहीं मोरनी को Peahen, मोर को Peacock कहते है।

13. मोरनी मोर के आंसुओं को चूमकर गर्भ धारण करती है। गर्भावस्था पूरी होने के बाद वो 2 से 5 अंडे एक साथ देती है। अंडे देने के 28 दिनों के बाद अंडों में से मोर के बच्चे निकलते है।

14. अंडे से निकले मोर के बच्चों का वजन करीबन 100 ग्राम से अधिक होता है। ये बच्चे जन्म के वक्त से ही खाने-पीने और चलने मे बिलकुल सक्षम होते है। वो आसानी से चल सकते है।

15. आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि मोर के पंख उनके कुल शरीर के लगभग 60 से 70 प्रतिशत भाग होती है। उनके पंख हर वर्ष पूरी तरह झड़ पाते है उसके जगह नए पंख आ जाते है।

मोर की प्रजातियां – Types of Peacock

मोर की विश्व में केवल तीन ही प्रजातियां हैं, तो चलिए इनके प्रजातियों के बारे में जानते है।

1. भारतीय मोर (Indian Peacock)

Information About Peacock in Hindi
Indian Peacock

भारतीय मोर का वैज्ञानिक नाम Pavo cristatus हैं। इसके नाम से पता चलता है कि ये भारत में पाया जाता है। भारत के अलावा ये प्रजाति श्रीलंका एवं भारत के कुछ पड़ोसी देशों में पाया जाता है। भारतीय मोर सभी प्रजातियों में सबसे खूबसूरत होते है।

2. हरा मोर (Green Peacock)

Information About Peacock in Hindi
Green Peacock

हरा मोर का वैज्ञानिक नाम Pavo muticus हैं। IUCN ने इस प्रजाति को रेड लिस्ट में रखा है, क्योंकि यह प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है। इस प्रजाति के मोर मुख्यरूप से दक्षिण पूर्व एशिया के देशों जैसे थाइलैंड, इंडोनेशिया) में पाया जाता है।

3. कांगो मोर (Congo Peacock)

Information About Peacock in Hindi
Congo Peacock

कांगो मोर का वैज्ञानिक नाम Afropavo congensis हैं। यह मोर की एकमात्र ऐसी प्रजाति है जो एशिया के बाहर पाई जाति है। यह प्रजाति अफ्रीका में पाया जाता है। दिन पर दिन हरा मोर की तरह इस प्रजाति के भी संख्या काफी कम हो रही है।

मोर का धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्त्व

दोस्तों मोर बहुत ही प्राचीन पक्षी है, जिसका उल्लेख गीता एवं बाइबल में है। भारतीय संस्कृति एवं हिंदू धर्म मानने वालों के लिए मोर का एक अद्वितीय स्थान है। भगवान श्री कृष्ण के मुकुट पर मोर के पंख लगे रहते है। इसके अलावा भारतीय कला क्षेत्र मे भी मोर का उल्लेख है। एतिहासिक महत्व की बात की जाए तो मुगल बादशाह शाहजहां को मोर बहुत पसंद था, इसलिए वो अपना सिंहासन मोर के आकार में बनवाया गया था जिसे मयूर सिंहासन भी कहा जाता है। इसके अलावा मोर के कई और हिंदू देवी देवताओं से जुड़ी मान्यताएं है।

FAQ (Peacock Information in Hindi से जुड़े)

मोर बारिश में क्यों नाचते हैं?

उत्तर – मोर का सबसे पसंदीदा ऋतु वर्षा है इसलिए वो नाचते है। इसका अलावा मोर मोरनी को श्री जाने के लिए भी वर्षा ऋतु में नाचते हैं।

मोर का जीवनकाल कितना होता है?

उत्तर – मोर की औसतन उम्र 14 से 21 वर्ष तक होती है। लेकिन अगर इन्हें इनके अनुकूल वातावरण में रखा जाए तो वो इससे भी अधिक वर्ष तक जीवित रह सकते है।

मोर क्या खाता है? What does the Peacock eat

उत्तर – यह एक सर्वाहारी (Omnivorous) पक्षी है। जो आहार के रूप में फल, बीज, टिड्डियों, चींटी, कीड़े-मकोड़ों आदि का सेवन करते है।

भारत में मोर कहाँ पाया जाता है?

उत्तर – भारत में मोर मुख्य रूप से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान आदि राज्यों में पाया जाता है।

मोर की आवाज कैसी होती है? Sound of Peacock in Hindi

उत्तर – मोर की आवाज बहुत तेज (कड़क) होती है, पर सुनने में बहुत अच्छी लगती है।

Conclusion

तो दोस्तो हमें उम्मीद है, हमने जो आपको मोर की जानकारी (Peacock in Hindi) दी है वो आपको पसंद आई होगी। अगर आपको Information About Peacock in Hindi लेख पसंद आई हो तो इसे दोस्तो एवं परिवार के साथ शेयर जरूर करें। ताकी वो भी मोर (Peacock) के बारे मे अधिक से अधिक जानकारी जान पाए।

यदि आपका इस मोर की रोचक जानकारी (About Peacock in Hindi) लेख से संबंधित कुछ सुझाव या सवाल हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment