Kiwi Bird in Hindi | कीवी पक्षी की संपूर्ण जानकारी

Kiwi Bird in Hindi – इस लेख मे हम आपको कीवी पक्षी से जुड़े संपूर्ण जानकारी (Kiwi Bird Information in Hindi) बताएंगे। कीवी पक्षी एक प्राचीन प्रजाति का पक्षी है जो केवल न्यूजीलैंड नामक देश में पाया जाता है। यह एक छोटा पक्षी है जो अपना अधिकांश समय भोजन की तलाश में व्यतीत करता है।

यह न्यूज़ीलैंड का राष्ट्रीय पक्षी (National Bird) भी है। यह एक सर्वाहारी पक्षी है जो दाना, फल के साथ-साथ कीड़े-मकोड़े भी खाते है। कीवी एक निशाचर प्राणी है, जो ज्यादातर रात में सक्रिय होते हैं, और दिन मे अपने-अपने बिलों में सोते है। कीवी एक गुस्सैल पक्षी है और अपने निवास स्थान (बिल) को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करता है अर्थात् यह हमला भी कर सकता है।

तो दोस्तो, आज हम कीवी पक्षी की संपूर्ण जानकारी (Kiwi Bird in Hindi) आप सभी के साथ साझा कर रहे हैं। यह लेख उन लोगों की सहायता (Help) कर सकती है, जो कीवी (Kiwi Bird) के बारे में हिंदी मे जानकारी (Kiwi Bird Facts in Hindi) प्राप्त करना चाहते हैं। तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। हमें उम्मीद है आपको हमारा यह About Kiwi Bird in Hindi लेख जरूर पसंद आयेगा। तो चलिए इस लेख को प्रारंभ करते है।

Kiwi Bird in Hindi
Kiwi Bird Image

कीवी पक्षी की जानकारी – Kiwi Bird information in Hindi

1. कीवी एक उड़ान रहित पक्षी (Flightless Bird) है, जिसका वैज्ञानिक नाम (Scientific Name) Apteryx है।

2. कीवी पक्षी सिर्फ न्यूज़ीलैंड नामक देश में ही पाया जाता है, क्योंकि इस पक्षी के रहने लायक अनुकूल जलवायु और विश्व मे कही और नहीं है। इसके साथ ये पक्षी न्यूज़ीलैंड का राष्ट्रीय पक्षी (National Bird) भी है।

3. कीवी पक्षियों की अलग-अलग कुल पाँच प्रजातियाँ पाए हैं, जिनमें ग्रेट स्पॉटेड कीवी, लिटिल स्पॉटेड कीवी, ओकारिटो कीवी, रोवी और टोकोका शामिल हैं, जो देश (न्यूजीलैंड) के दो मुख्य द्वीपों उत्तरी द्वीप और दक्षिण द्वीप पर पाए जाते हैं।

4. कीवी एक निशाचर प्राणी है, जो ज्यादातर रात में सक्रिय होते हैं, और दिन मे अपने-अपने बिलों में सोते है।

5. दोस्तो, इस पक्षी का नाम कीवी इसलिए रखा गया है क्योंकि यह पक्षी Kee Wee Kee Wee (कीवी-कीवी) की आवाज़ निकालता रहता है।

6. कीवी पक्षी की आंख उसका सबसे छोटा अंग होता है। इसलिए इसका नज़र (देखने की क्षमता) काफी कमज़ोर होती है। वे दिन मे महज 6 मीटर की दूरी तक देख सकते है और रात मे 18 मीटर की दूरी तक। लेकिन इनके सूंघने की शक्ति (क्षमता) बहुत तेज़ होती है।

7. कीवी पक्षी दुनिया का एकमात्र पक्षी है, जिसके चोंच के अंत में उनके नासिका होते हैं, जिनका उपयोग वे भोजन का पता लगाने के लिए करते हैं। उनके पास बहुत मजबूत पैर और तेज पंजे भी होते हैं, जिनका उपयोग वे भोजन के लिए खोदने और शिकारियों से खुद को बचाने के लिए करते हैं।

8. एक साधारण कीवी पक्षी का औसतन वज़न 1.5 से 4 किलोग्राम तक होता है।

9. कीवी पक्षी सर्वाहारी होते है, अर्थात् ये फल, बीज और कीड़े-मकोड़े आदि को भोजन के रूप में खाते है।

10. कीवी पक्षी का रंग भूरा (Brown) होता हैं, जो देखने मे मुर्गे के आकार के होते हैं।

11. मादा कीवी पक्षी की तुलना मे नर पक्षी छोटे होते है। इसकी ऊंचाई करीबन 18 से 20 इंच और वजन 1.5 से 4 किग्रा तक होता है।

12. कीवी पक्षी के पंख होते है परंतु ये उड़ नहीं सकते है। क्योंकि इनके पंख बहुत छोटे होते हैं, जो करीबन 3 सेमी अर्थात् 1 इंच के होते है।

13. कीवी पक्षियों की चोंच बहुत लंबी होती है, जिसका उपयोग ये अपने शिकार को पकड़ने में करते है।

14. कीवी पक्षी अपने लंबे जीवनकाल के लिए भी विश्व मे प्रख्यात है, इनका औसतन जीवनकाल करीबन 25 से 30 वर्ष होता है लेकिन इन्हें इनके अनुकूल वातावरण मिले तो ये करीबन 38 से 40 वर्ष तक भी जीवित रह सकते है।

15. मादा कीवी एक बार मे एक ही अंडा देती है। जो कि मादा कीवी के लगभग 15 प्रतिशत वजन के बराबर होता है। जिसका वजन करीबन 450 से 480 ग्राम होती है। जो कि मुर्गी के अंडे से करीब 8 से 10 गुना बड़ा होता है। जिसके कारण मादा कीवी का पेट जमीन को छूता है।

Interesting Facts About Kiwi Bird in Hindi

16. इनके अंडे से बच्चे को बाहर आने में लगभग 2.5 महीने लगते है, और जन्म के समय अंधे होते हे। मादा कीवी प्रत्येक वर्ष 2 से 4 अंडे देती है। अधिकांश नर कीवी पक्षी ही अंडो को सेहता है।

17. कीवी पक्षियों का सबसे पसंदीदा निवास स्थान पेड़ो के खोखले तना है। लेकिन ये जमीन के अंदर बिल बनाकर भी रहते है।

18. कीवी पक्षियों को न्यूजीलैंड देश का राष्ट्रीय प्रतीक के रूप मे जाना जाता है और यह इस देश की प्राकृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसलिए विश्व मे मौजूद न्यूजीलैंड के निवासियों को कीवी के नाम से ही बुलाया जाता है।

19. इन पक्षियों की सबसे दिलचस्प बात यह है ये इतने छोटे होने के बावजूद करीबन 50 km/h की रफ्तार से आसानी से भाग सकते है।

20. कीवी पक्षी के मुंह पर बिल्लीयों के जैसी मूछ होती है, जिसका उपयोग ये पक्षी अपने रास्ते का अंदाजा लगाने मे करते हैं।

21. आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि कीवी सिर्फ पक्षी का ही नाम नहीं है एक फल का नाम भी कीवी है।

22. कीवी पक्षी के शरीर का औसत तापमान 38° C होता है, जो कि बाकी के पक्षियों और जानवरों से 2° C कम है।

23. विश्व का सबसे छोटा कीवी पक्षी लिटिल स्पॉटेड कीवी है, जिसकी ऊंचाई 17 से 18 इंच होता है और इनका वजन करीबन 800 ग्राम से 1.5 किलो तक होता है।

24. दुर्भाग्य से, कीवी पक्षियों को अपने अस्तित्व के लिए कई खतरों का सामना करना पड़ रहा है जैसे शिकार, जंगलों का विनाश आदि शामिल है, लेकिन कीवी पक्षियों का सबसे खतरनाक दुश्मन स्टुड है।

25. कीवी एक गुस्सैल पक्षी है और अपने निवास स्थान (बिल) को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करता है अर्थात् यह हमला भी कर सकता है।

26. कीवी पक्षी अपना अधिकांश समय भोजन की खोज में व्यतीत करता है।

27. सामान्यतः सभी कीवी पक्षी मार्च से जून के बीच संभोग करते है। नर कीवी 1.5-2 वर्ष की उम्र मे और मादा कीवी 3 वर्ष की उम्र मे संभोग करने मे सक्षम हो जाते है।

28. विश्व मे कीवी पक्षियों का कुल संख्या करीबन 65 से 70 हजार के बीच ही बची है। यह विलुप्त होने के कगार पर खड़ा है।

FAQs (Kiwi Bird in Hindi से जुड़े)

कीवी किस देश का राष्ट्रीय पक्षी है?

उत्तर – कीवी न्यूजीलैंड देश का राष्ट्रीय पक्षी है।

कीवी पक्षी को कीवी क्यों कहा जाता है?

उत्तर – इस पक्षी का नाम कीवी इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह पक्षी Kee Wee Kee Wee (कीवी-कीवी) की आवाज़ निकालता रहता है।

कितने कीवी पक्षी बचे हैं?

उत्तर – विश्व मे कीवी पक्षियों का कुल संख्या करीबन 65 से 70 हजार के बीच है।

कीवी पक्षी क्या खाती है?

उत्तर – यह एक सर्वाहारी पक्षी है जो दाना, फल के साथ-साथ कीड़े-मकोड़े भी खाते है।

कीवी पक्षी कहां पाया जाता है?

उत्तर – कीवी पक्षी न्यूज़ीलैंड में पाया जाता है।

Conclusion

तो दोस्तो हमें उम्मीद है, हमने जो आपको कीवी पक्षी की जानकारी (Kiwi Bird in Hindi) दी है वो आपको पसंद आई होगी। अगर आपको Kiwi Bird Information in Hindi लेख पसंद आई हो तो इसे दोस्तो एवं परिवार के साथ शेयर जरूर करें। ताकी वो भी कीवी पक्षी (Kiwi Bird) के बारे मे अधिक से अधिक जानकारी जान पाए।

यदि आपका इस कीवी पक्षी की रोचक जानकारी (About Kiwi Birdt in Hindi) आर्टिकल से संबंधित कुछ सुझाव या सवाल हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें – Birds Name in Hindi & English

Leave a Comment