लालची आदमी की कहानी (Greedy Man Story) – Story in Hindi

Greedy Man Story – यहां हम आपको जादुई हथौड़े की कहानी (Lalchi Aadmi Ki Kahani) बताने वाले है। तो इस Greedy Man Story in Hindi को अंत तक जरूर पढ़ें।

लालची आदमी की कहानी – Greedy Man Story

 एक बार की बात है की  एक छोटे से शहर में एक लालची आदमी रहता था। वह बहुत ही धनी था, लेकिन इसके वाबजुद भी उसकी लालच का कोई अंत नहीं था। उसे सोना और क़ीमती वस्तुएँ बहुत  प्रिय थीं। 

लेकिन एक बात ज़रूर थी की, वह अपनी बेटी को सबसे  से ज्यादा प्यार करता था। एक दिन उसे एक परी दिखाई दी। जब वो उसके पास आया तो उसने देखा की, पेड़ की कुछ शाखाओं में परी के बाल फंस गए थे। 

उसने उसकी मदद की और परी उन शाखाओं से आज़ाद हो गई लेकिन जैसे-जैसे उस लालची आदमी का लालच बढ़ता गया , उसने महसूस किया कि उसके इस मदद के बदले में एक इच्छा माँगकर (उसकी मदद करके) वो आसानी से अमीर बन सकता है। 

यह भी पढ़ें – सियार और जादुई ढोल की कहानी 

ये सुनकर, परी ने उसे एक इच्छा की पूर्ति करने का मौक़ा भी दिया। ऐसे में उस लालची आदमी ने कहा की, “जो कुछ मैं छूऊं वह सब  कुछ सोना हो जाए।” बदले में ये इच्छा को भी उस परी ने पूरी कर दी थी। 

जब उसकी इच्छा पूर्ण हो गयी, तब वो लालची आदमी अपनी पत्नी और बेटी को अपनी इच्छा के बारे में बताने के लिए घर भागा गया । लालची आदमी ने  हर समय पत्थरों और कंकड़ को छूते हुए और उनको  सोने में परिवर्तित होते हुए  देखा, जिसे देखकर वो बहुत ही खुश भी हुआ।  

घर पहुंचते ही उसकी बेटी उसका अभिवादन करने के लिए दौड़ी। जैसे ही वह अपनी बेटी को अपनी बाहों में लेने के लिए नीचे झुका, वह एक सोने की मूर्ति में बदल गई। ये पूरी घटना अपने सामने देखते ही उसे अपनी गलती का एहसास हुआ।और वह बहुत दुखी हुआ।

 लालची आदमी काफ़ी जोर -ज़ोर से रोने लगा और अपनी बेटी को वापस लाने की कोशिश करने लगा। उसने परी को खोजने की बहुत  कोशिश की लेकिन वह उसको कहीं पर भी नहीं मिली। उसे अपनी मूर्खता का एहसास हुआ, लेकिन अब तक बहुत देर हो गयी थी।

यह भी पढ़ें – नन्ही परी और राजकुमारी की कहानी

Leave a Comment