TC या TT कैसे बने? योग्यता, भर्ती प्रक्रिया, सैलरी एवं अन्य सभी जानकारी

इस लेख में हम आपको TC Kaise Bane इसकी विस्तारपूर्वक जानकारी बताएंगे। दोस्तों, भारत में रेलवे अकेला ऐसा विभाग है जो हर साल लाखों युवाओं को अलग-अलग डिपार्टमेंट में जॉब देती है। भारतीय परिवारों के लिए रेलवे की जॉब को काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि इसके द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं काफी अच्छी होती हैं।

जो भी व्यक्ति रेलवे में नौकरी करते हैं उनके लिए मुफ्त यात्रा की सुविधाएं हैं, अच्छी सैलरी के साथ-साथ इस विभाग में कर्मचारी को कई अन्य सुविधाएं भी दी जाती है।

रेलवे विभाग में एक ऐसा ही सुविधाजनक पद है जिसे TC यानी Ticket Collector कहा जाता है, TC को अन्य नाम TTE (Travelling Ticket Examiner) के नाम से भी जाना जाता है, रेलवे में सफर कर रहे यात्रियों के टिकट की जांच करते हैं और गैरकानूनी तरीके से सफर कर रहे यात्रियों की खोज करके उन्हें दंड भी देते हैं।

आइए जानते हैं कि कोई भी कैंडिडेट जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं वे किस तरह से रेलवे विभाग में TC पद प्राप्त कर सकते हैं।

TC Kaise Bane

TC का फुल फॉर्म – TC Full Form

TC का फुल फॉर्म “Ticket Collector” होता है। TC  रेलवे विभाग का एक कर्मचारी होता है जो ट्रेनों में यात्रियों के टिकट की जांच करता है, और ट्रेन में यात्रियो की यात्रा से संबंधित अन्य कार्य भी करता है।

एक TC कर्मचारी की जिम्मेदारी होती है कि ट्रेन में सभी यात्रियों के सही टिकट हों और कोई भी गैर कानूनी रूप से यात्रा न करे और  यात्रियों द्वारा यात्रा रेलवे के नियमों का पालन अच्छे से हो। टिकट कलेक्टर का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करना होता है।

TC Full FormTicket Collector
TC Full Form in Hindiटिकट परीक्षक
TT (TTE) Full FormTravelling Ticket Examiner
TT (TTE) Full Form in Hindiयात्रा टिकट परीक्षक

TC क्या होते है? – TC या TT Kya Hota Hai

TC (Ticket Collector) के बारे में बात करें तो ये कर्मचारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में टिकटो की जांच करने, टिकट कलेक्ट करने और यात्रियों के लिए सहायता करने के लिए होते हैं।

ट्रेन के सफर के दौरान सभी यात्रियों तक पहुंच कर ये उन्हे लीगल तरीके से सफर करने में मदद करते हैं इसके अलावा जिन यात्रियों ने टिकट नहीं खरीदा है यह उन्हें टिकट काटकर देने का काम भी करते हैं।

अगर सफर कर रहे यात्री आपस में लड़ाई करते हैं या फिर उन्हें कोई समस्या हो जाती है तो TC का कर्तव्य होता है कि तुरंत यात्रियों की समस्याओं का समाधान करें, अगर TC कोई ऐसा यात्री मिल गया है जो बिना टिकट यात्रा कर रहा है और टिकट नहीं खरीदना चाह रहा है तो TC उन्हें तुरंत दंड दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें – CBI Officer कैसे बने? योग्यता, सैलरी एवं अन्य सभी जानकारी

TC कर्मचारी बनने की योग्यता – Eligibility for Ticket Collector

भारतीय रेलवे विभाग में नौकरी पाने और TC कर्मचारी बनने के लिए रेल विभाग द्वारा निर्धारित कुछ अहम योग्यताओं को पूरा करना आवश्यक होता है।

जिन कैंडिडेट में निम्नलिखित योग्यताएं होती हैं वही TC का पद प्राप्त कर पाते हैं-

शिक्षा

TC के पद को प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं और 12वीं पास होना आवश्यक है। 12वीं किसी भी विषय से उत्तीर्ण होने चाहिए।

उम्र

TC कर्मचारी बनने के लिए कैंडिडेट की उम्र निर्धारित की गई है, सामान्य तौर पर 18 से 30 वर्ष के कैंडिडेट है TC के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। OBC और sc/st वर्गों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाती है।

नागरिकता

इस पद पर वही कैंडिडेट काम कर सकते हैं जो मूल रूप से भारतीय हैं, किसी भी बाहरी देश से आए हुए कैंडिडेट को इस पद के लिए आवेदन करने का अधिकार नहीं होता हैं।

स्वास्थ्य

TC कर्मचारी का पद प्राप्त करने के लिए व्यक्ति का स्वास्थ्य होना आवश्यक है, कोई ऐसा व्यक्ति जिसे यात्रा करने में परेशानी हो वह TC नहीं बन सकता।

यह भी पढ़ें – Government Teacher कैसे बनें? योग्यता, सैलरी एवं अन्य सभी जानकारी

TC की सलेक्शन प्रक्रिया – TC Kaise Bane

भारत में रेलवे विभाग ने अलग-अलग बोर्ड बनाए हैं। वर्तमान में लगभग 21 रेलवे बोर्ड सक्रिय है।RRB (Railway Recruitment Board) इन सभी बोर्ड में से प्रमुख है, इसके अलावा RRC(Railway Recruitment Cell) रेलवे के कर्मचारियों का चयन किया जाता है।

ये बोर्ड कर्मचारियों की भर्ती के लिए सभी आवेदन को ऑनलाइन कराते हैं। आप RRB की ऑफिशियल वेबसाइट https://indianrailways.gov.in/railwayboard/  और https://www.rrc-wr.com/ पर खाली पदों और उनसे जुड़ी हुई भर्तियों के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन्हीं ऑफिशियल वेबसाइट के द्वारा ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

Railway TC Kaise Bane

TC की परीक्षा पास करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

TC कर्मचारी C ग्रेड के अधिकारी होते हैं, जो भी कैंडिडेट रेलवे विभाग में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं उनके लिए TC की जॉब एक बेहतरीन ऑप्शन है।

आप इस जॉब के लिए निम्नलिखित तरीकों से तैयारी कर सकते हो-

  • पुराने प्रश्न पत्रों को हल करके TC के एग्जाम को आसानी से पास किया जा सकता है क्योंकि रेलवे विभाग कई बार प्रश्नों को दोहरा दी है या फिर घुमा फिरा कर पुराने पैटर्न पर ही प्रश्न दे देती है, इसलिए जिन कैंडिडेट ने पुराने प्रश्न पत्रों को हल किया है उन्हें अच्छा अनुभव प्राप्त होगा और वह आसानी से परीक्षा पास कर पाएंगे।
  • मॉक टेस्ट देकर TC की परीक्षा को आसानी से पास किया जा सकता है, मॉक टेस्ट से कैंडिडेट का अनुभव भी बढ़ता है और आत्मविश्वास भी होता है इसके अलावा अगर मॉक टेस्ट में छात्र अच्छे नंबर नहीं ला पाते हैं तो उन्हें अपनी वीकनेस का भी पता चलता है और वह बेहतरीन तरीके से तैयारी करके परीक्षा दे सकते हैं।
  • ऐसे छात्र होते हैं जो self study नहीं कर पाते हैं उन्हें गाइडेंस की जरूरत होती है, सही गाइडेंस पाने के लिए छात्र कोचिंग ज्वाइन कर सकते हैं या फिर ऑनलाइन कोर्स खरीद कर भी पढ़ाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – CHO Kaise Bane – जानिए योग्यता, सिलेबस, एग्जाम, सैलरी, कार्य की पूरी जानकारी

TC बनने के लिए परीक्षा – Railway TC Kaise Bane

TC बनने के लिए परीक्षा को दो चरणों में बांटा गया है

लिखित परीक्षा

TC कर्मचारी के लिए लिखित परीक्षा में general knowledge, reasoning और maths के प्रश्न पूछे जाते हैं। कुल 150 प्रश्न होते हैं, इस में माइनस मार्किंग भी होती है और छात्रों को 2 घंटे का समय दिया जाता है। परीक्षा को ऑनलाइन कराया जाता है, जांच और सुरक्षा का काफी ध्यान रखा जाता है ताकि कोई भी छात्र नकल ना करें।

साक्षात्कार /डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन

जो भी कैंडिडेट रेलवे द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाते हैं ,उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन में कैंडिडेट के सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट की जांच की जाती है। जिनमें 10वीं, 12वीं या अन्य डिप्लोमा  की मार्कशीट और पहचान पत्र इत्यादि की जांच की जाती है। सभी डॉक्यूमेंट सही पाए जाने पर कैंडिडेट को आगे ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है।

TC की जिम्मेदारियां क्या होता है?

TC रेलवे स्टेशन पर हो रही सभी गतिविधियों के जिम्मेदार होते हैं –

  • TC का काम होता है कि वह रेलवे स्टेशन पर सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखें।
  • रेलवे में तैनात अन्य कर्मचारियों के काम और उनकी ड्यूटी की भी जांच करें।
  • जो यात्री अवैध रूप से यात्रा कर रहे हैं TC कार्यवाही कर सकती है।
  • इसके अलावा यात्रियों को उनकी सीट कंफर्म कराना भी TC की जिम्मेदारी होती है।

TC की सैलरी – Railway Ticket Collector Salary

TC को वेतन के तौर पर 21,700 रुपए के लगभग सैलरी दी जाती है उम्र और अनुभव बढ़ने के साथ-साथ यह सैलरी लगभग 80,000 तक पहुंच सकती है। इसके अलावा TC को कई अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं जिनमें यात्रा के लिए फंड, महंगाई भत्ता इत्यादि शामिल होते हैं। इसके अलावा TC किस राज्य में और किस स्टेशन पर नियुक्त किए गए हैं, और किस बोर्ड द्वारा उनका चयन हुआ है इससे भी उनकी सैलरी प्रभावित होती है।

Conclusion

तो दोस्तो हमने जो TC कैसे बने (TC kaise Bane) इसकी विस्तारपूर्वक जानकारी दी है, वो आपको पसंद आई होगी। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। ताकी वो भी TT क्या है (TT kaise bane), Ticket Collector कैसे बने (Railway Me TC Kaise Bane), टिकट कलेक्टर के लिए Selection Process, Qualification, Salary और TC बनने के लिए तैयारी कैसे करे इसकी पूरी जानकारी जान पाए।

यदि आपका इस Ticket Collector कैसे बने (Railway TC Kaise Bane) या TC full form लेख से संबंधित कुछ सुझाव या सवाल हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

Leave a Comment