CBI Officer कैसे बने? योग्यता, सैलरी एवं अन्य सभी जानकारी

इस लेख में हम आपको CBI Officer Kaise Bane इसकी विस्तारपूर्वक जानकारी बताएंगे। दोस्तों, देश में जब भी कोई बड़ा घोटाला या सनसनीखेज मर्डर होता है तो उसके समाधान के लिए CBI जांच कराई जाती है, आपने न्यूज़ में CBI जांच के बारे में तो सुना ही होगा। यह देश की प्रमुख जांच एजेंसी होती है जो बड़े-बड़े केस और घोटालों पर काम करती है और उनसे जुड़े हुए सबूत अदालत में पेश करके दोषी को सजा दिलवाती हैं।

यह एजेंसी 1963 में बनाई गई थी, जब सरकार को लगा था कि विशेष मामलों की जांच के लिए विशेष एजेंसी भी होनी चाहिए। CBI का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

आइए आपको बताते हैं कि वे छात्र जो CBI ऑफिसर बनना चाहते हैं उनका सपना किस प्रकार से पूरा हो सकता है और किन प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद CBI ऑफिसर का पद प्राप्त कर सकते हैं।

 CBI Officer Kaise Bane.

CBI का फुल फॉर्म – CBI Full Form

CBI का फुल फॉर्म “Central bureau of investigation”. यह भारत देश की सबसे प्रमुख जांच एजेंसी है, जब भी देश में कोई ऐसा केस आता है जो सामान्य पुलिस द्वारा solve नहीं किया जा सकता है तो सरकार CBI को मामले की जांच करने के आदेश देती है। विशेष बात यह है कि CBI ऑफिसर के पास अपनी कोई वर्दी नहीं होती है यह सादे कपड़े पहनते हैं और गृह मंत्रालय द्वारा आदेश जारी किए जाने पर मामलो की investigation शुरू करते हैं।

CBI Full FormCentral Bureau of Investigation
CBI Full Form in Hindiकेंद्रीय जांच ब्यूरो

यह भी पढ़ें – DIG Kaise Bane – 12वीं के बाद DIG ऑफिसर कैसे बनें (योग्यता, सैलरी, आयु)

CBI क्या होता है? – CBI Kya Hota Hai

CBI officer भारतीय जनतंत्र में संविधान द्वारा स्थापित एक प्रमुख राष्ट्रीय संगठन है जिसका पूरा नाम “केंद्रीय जांच ब्यूरो” है। CBI भारतीय संघ शासित राज्यों और विकेंद्रीकृत क्षेत्रों में अपराधों की जांच और न्यायिक प्रक्रिया को संचालित करने के लिए जिम्मेदार होता है।

CBI के अधिकारी भारत सरकार के अधीनस्थ संगठन होते हैं और वे नियंत्रक और वर्गीकरण विभाग के तहत काम करते हैं। ये अधिकारी संघीय अपराधों और बड़े स्तर के भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करने, दुर्घटनाएं और आतंकी अक्रियाओं की जांच करने, सार्वजनिक सेवकों और नेताओं के खिलाफ लोकप्रिय असहिष्णुता के मामलों की जांच करने, और अन्य गंभीर अपराधों के मामलों में संलग्न होते हैं।

CBI के अधिकारी एक विशेषाधिकारी के तौर पर नामित होते हैं। ये अधिकारी देश भर के बड़े मामलों को संचालित करते हैं और अपने निष्पक्ष जांच के माध्यम से अपराधियों को सजा देने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें – DGP Kaise Bane – 12वीं के बाद DGP ऑफिसर कैसे बनें (योग्यता, सैलरी, आयु)

CBI ऑफिसर बनने के लिए योग्यता – Eligibility for CBI Officer

CBI ऑफिसर कानून की मदद करने के लिए होते हैं, बड़े-बड़े केस को सॉल्व करना और असली अपराधियों को दुनिया के सामने लाने की जिम्मेदारी इनकी होती है।

सीबीआई ऑफिसर को कुछ विशेष योग्यताओं के साथ नियुक्त किया जाता है-

शिक्षा

कोई भी कैंडिडेट जो सीबीआई ऑफिसर बनना चाहते हैं सबसे पहले उन में शैक्षिक योग्यता देखी जाती है, जिसके अंतर्गत कैंडिडेट की minimum qualification ग्रेजुएशन रखी गई है।ग्रेजुएशन के लिए कोई भी स्ट्रीम हो सकती है।B.A,B.sc,B.com या BBA के छात्र भी सीबीआई ऑफिसर बन सकते हैं।

आयु सीमा

एक कैंडिडेट जो CBI ऑफिसर बनना चाहता है उसकी उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए, अधिकतम आयु 32 वर्ष है। आरक्षित वर्गो जैसे obc aur sc/st अधिकतम आयु क्रमशाह 35 वर्ष और 37 वर्ष है।

नागरिकता

सीबीआई ऑफिसर बनने के लिए कैंडिडेट को भारतीय नागरिक होना आवश्यक हैं।वह देश के 29राज्यों में से किसी भी राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।

शारीरिक और मानसिक योग्यता

कैंडिडेट शारीरिक रूप से फिट होने चाहिए, मेडिकल टेस्ट के दौरान लंबाई भी मापी जाती है.पुरुषों की लंबाई 165 सेंटीमीटर और महिलाओं की लंबाई 150 सेंटीमीटर होना अनिवार्य होता है।इसके अलावा कैंडिडेट मानसिक रूप से स्वस्थ और तेज दिमाग वाले होने चाहिए।

 सीबीआई में भी  विभिन्न पद के आधिकारी होते हैं, जैसे केंद्रीय सब-इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, डीई, एएसआई आदि आते हैं।प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी जाती है।

यह भी पढ़ें – ACP Kaise Bane – 12वीं के बाद ACP ऑफिसर कैसे बनें (योग्यता, सैलरी, आयु)

CBI ऑफिसर सिलेक्शन की प्रक्रिया – CBI officer Kaise Bane

  • सामान्य तौर पर सीबीआई ऑफिसर को UPSC द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के द्वारा चुना जाता है,
  • कई बार IAS/IPS/IRS अधिकारी भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन से CBI ऑफिसर बनाए जा सकते हैं।
  • इसके अलावा स्टेट PCS की परीक्षा पास करके और पुलिस विभाग में sub inspector के पद पर कार्य करने वाले अधिकारी भी प्रमोट होकर CBI का हिस्सा बन सकते हैं।
  • इसके अलावा SSC CGL की परीक्षा को पास करने वाले अधिकारी को भी सीबीआई का हिस्सा बनाया जाता है।
  • मुख्यतः सीबीआई का हिस्सा बनने के लिए पुलिस विभाग में कम से कम 7 साल के अनुभव का होना आवश्यक होता है।

यह भी पढ़ें – SP Kaise Bane – 12वीं के बाद SP कैसे बनें (योग्यता, कार्य, सैलरी, आयु)

CBI ऑफिसर बनने के लिए परीक्षा

अगर आप सीबीआई ऑफिसर बनना चाहते हैं तो SSC CGL की परीक्षा के द्वारा आसानी से ऑफिसर बन सकते हैं, इस परीक्षा में 4 चरण होते हैं।

  • टियर 1 – इसमें मुख्य रूप से 4 विषय reasoning ,mathematics ,English और general awareness से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। सभी विषयों को मिलाकर 100 प्रश्न होते हैं और छात्रों को 2 घंटे का समय दिया जाता है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में कुल अंक 200 रखे गए हैं।
  • टियर 2 – इसमें मुख्य रूप से quantitative aptitude (प्रोबेबिलिटी, परम्यूटेशन कांबिनेशन, डेटा एनालिसिस) से 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके अलावा tier-2 में 200 नंबर का अंग्रेजी का पेपर भी होता है। दोनों ही पेपर एक ही दिन अलग-अलग टाइम में कराए जाते हैं और छात्रों को 2- 2 घंटे का समय दिया जाता है।
  • टियर 3 – टियर 3 का पेपर subjective होता है, जिसमें छात्र को कोई भी महत्वपूर्ण टॉपिक दे दिया जाता है और इस पर essay लिखना होता है।
  • टियर 4 – जो छात्र तीनों ही टियर को पास कर लेते हैं उनके लिए इंटरव्यू और डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन का स्टेज रखा जाता है।

इंटरव्यू में पास होने वाले छात्र SSC CGL के द्वारा ऑफिसर बनाए जाते हैं और कुछ साल काम का अनुभव प्राप्त कर लेने के बाद उन्हें CBI में भी भेजा जा सकता है।

यह भी पढ़ें – SSP Kaise Bane – 12वीं के बाद DGP ऑफिसर कैसे बनें (योग्यता, सैलरी, आयु)

CBI ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है? – CBI Officer Salary

CBI एक समूह के रूप में काम करती है, इसलिए इसमें डायरेक्टर से लेकर बड़े और छोटे सभी पदों के अधिकारी शामिल हैं। बड़े अधिकारियों जैसे डायरेक्टर इत्यादि की सैलरी ₹100000 महीने तक होती है जबकि छोटे अधिकारियों को 40,000 से लेकर ₹60 हज़ार तक की सैलरी दी जाती है।

सीबीआई के अधिकारियों को सरकार द्वारा रहने के लिए आवास, रिटायरमेंट के बाद पेंशन और PF जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

यह भी पढ़ें – पुलिस इंस्पेक्टर (Police inspector) कैसे बने – जानिए योग्यता, सैलरी, आयु, कार्य

CBI ऑफिसर की जिम्मेदारियां क्या होता है?

CBI ऑफिसर को विशेष अधिकार दिए जाते हैं कि वे कानून और न्याय प्रक्रिया के पालन में योगदान करें।

सीबीआई ऑफिसर की निम्नलिखित जिम्मेदारियां होती हैं-

  • CBI ऑफिसर भ्रष्टाचार, घोटाला, जालसाजी, हत्या  और अन्य गंभीर अपराधों की जाँच करते हैं।
  • इसके अलावा साइबर बुली, डिजिटल फ्रॉड, ई-फ्रॉड इत्यादि मामलों में भी सीबीआई की जांच को काफी अहम माना जाता है।
  • CBI सरकारी ऑफिसर की भी जांच करते है जो  भ्रष्टाचार में फंसे हुए हैं या फिर आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है, अनुशासन हीनता के मामले में भी सरकारी ऑफिसर पर CBI जांच बिठाई जा सकती है।
  • CBI मामलों की जांच गहनता से करती है और जो भी सबूत मिलते हैं उन्हें अदालत में पेश करती है।
  • अपनी जांच के आधार पर वे अपराधियों को पकड़ कर जेल में भी डाल सकते हैं, समाज में न्यायिक प्रक्रिया पर जनता का विश्वास बना रहे इसके लिए सीबीआई अहम भूमिका निभाती है।

Conclusion

तो दोस्तो हमने जो CBI officer कैसे बने (CBI officer kaise Bane) इसकी विस्तारपूर्वक जानकारी दी है, वो आपको पसंद आई होगी।

इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। ताकी वो भी CBI क्या है (CBI Kya Hai), CBI officer कैसे बने (How to Become CBI officer), CBI के लिए Selection Process, Qualification, Salary और CBI बनने के लिए तैयारी कैसे करे इसकी पूरी जानकारी जान पाए।

यदि आपका इस सीबीआई कैसे बने (CBI officer kaise Bane) या CBI full form लेख से संबंधित कुछ सुझाव या सवाल हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

Leave a Comment