Pansy Flower in Hindi | पैन्सी फूल एवं पौधे की संपूर्ण जानकारी

इस लेख में हम आपको पैन्सी फूल एवं पौधे (Pansy Flower in Hindi) के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इस लेख में आपको पैन्सी फूल की जानकारी, पैन्सी पौधे की जानकारी, पैन्सी फूल के पौधा कैसे लगाए, पैन्सी फूल के पौधा की देखभाल कैसे करे एवं ज़िन्निया फूल से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर आदि जानेंगे।

यह लेख उन लोगों की सहायता कर सकती है, जो ज़िन्निया फूल (Zinnia Flower) के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। हमें उम्मीद है आपको हमारा यह Zinnia Flower Information in Hindi लेख जरूर पसंद आयेगा। तो चलिए इस Zinnia Flower in Hindi लेख को शुरू करते है।

Pansy flower in hindi
Contents Show

पैन्सी के फूल की जानकारी – Pansy Flower Information in Hindi

यह विश्व का सबसे खूबसूरत, सुगंधित एवं आकर्षक फूलों में से एक है। जिसका वानस्पतिक नाम Viola tricolor var. hortensis है। यह सामान्य तौर पर वार्षिक पौधा है लेकिन कुछ प्रजातियों में ये द्विवार्षिक पौधा भी होते है, जो नीले, सफेद, लाल पर्पल आदि रंग के होते है।

पैन्सी फूल का आकर 2 से लेकर 3.5 इंच तक होती है, वहीं अगर इसके पौधा की बात की जाए तो उसकी ऊंचाई लगभग 15 से लेकर 30 सेंटीमीटर तक होता है। विश्व में पैन्सी फूल की लगभग 450 से 500 विभिन्न प्रजातियां मौजूद है, जिनमे से अधिकतर प्रजातियां यूरोप एवं पूर्वी एशिया में उत्पन्न होती है।

पैन्सी के प्रत्येक फूल मे 3 से लेकर 5 पंखुड़ियां होती है। इस फूल का सुंगध इतनी खुशबूदार होती है कि इस फूल का उपयोग कई तरह के प्रसंग खासकर शुभ प्रसंग में सजावट में की जाती है। तो चलिए अब पैन्सी फूल (Pansy Flower in Hindi) की मुख्य जानकारी के बारे में जानते है।

पैन्सी के फूल एवं पौधे की मुख्य जानकारी – Pansy Flower in Hindi

सामान्य नाम पैन्सी (Pansy)
वानस्पतिक नामViola tricolor var. hortensis
परिवार Violaceae
पौधे का प्रकार वार्षिक एवं द्विवार्षिक
बीज लगाने का समय फरवरी से मार्च एवं सितम्बर से लेकर अक्टूबर
पौधे की ऊंचाई 15 से लेकर 30 सेंटीमीटर
तापमान 8-18°C
मिट्टी का PH 6.0 से लेकर 6.2 के बीच
फूल के रंग नीले, सफेद, लाल पर्पल आदि
मूल उत्पादक क्षेत्र यूरोप एवं पूर्वी एशिया

पैन्सी फूल का अर्थ – Pansy Flower Meaning in Hindi

पैन्सी फूल को हिंदी मे बनफूल कहा जाता है। यह विश्व का सबसे खूबसूरत एवं आकर्षक फूलों में से एक है। यह फूल प्रेमियों को बहुत पसंद है। चलिए अब पैन्सी फूल की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानते है-

पैन्सी के फूल एवं पौधे की प्रजातियां – Pansy Flower Varieties

पैन्सी फूल के विश्व मे लगभग 450 से 500 विभिन्न प्रजातियां है। जिनमें से हमने आपको सबसे अधिक प्रचलित कुछ प्रजातियों की जानकारी नीचे दी है, तो चलिए उनके बारे में जानते है।

  • Pansy yellow
  • Maroon black pansy
  • Dark purple pansy
  • White pansies
  • Pansy matrix lavender shades
  • Viola penny white
  • Pansy panola xp fire
  • WonderFall
  • Nature Orange

पैन्सी फूल का लाभ एवं उपयोग – Pansy Flower Benefits and Uses

दोस्तों, पैन्सी सिर्फ दिखने में खूबसूरत एवं आकर्षक नहीं है, बल्कि इसके कई औषधिय लाभ एवं उपयोग भी है। तो चलिए इसके लाभ एवं उपयोग के बारे में जानते हैः-

  • पैन्सी के पौधे की पत्तियों में कई औषधीय गुण होता है, जो हमारे स्वास्थ के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए लोग इसके पत्ती का उपयोग चाय में करते है।
  • कई तरह के पौराणिक उपचारों में इसका उपयोग घावों को ठीक करने के लिए किया जाता था।
  • इसके अलावा पैन्सी का उपयोग कई तरह के बीमारियों में भी कि जाती है जैसे श्वसन की समस्या, मिर्गी, अस्थमा, खांसी आदि।
  • कई लोग इस फूल का उपयोग भोजन में खुशबू बढ़ाने के लिए भी कहते हैं।
  • खांसी एवं जुकाम जैसे समस्या में लोग इसका सूप बनाकर भी उपयोग करते हैं।

पैन्सी का पौधा कब लगाना चाहिए?

पैन्सी के फूल के पौधा लगाने का सबसे उत्तम समय शुरुआती जनवरी से लेकर अंतिम मार्च या फिर सितम्बर से अक्टूबर के बीच है। पैन्सी का पौधा का विकास गर्मी के मौसम या गर्म जलवायु में अच्छी तरह नहीं होता है। अगर ठंडी जगह इसको उगाया जाए तो तो इसका विकाश अच्छी तरह से हो सकता है। इसलिए इस पौधे की बीज को सर्दी के मौसम को लगाया जाता है। इसके लिए सबसे अच्छा तापमान 8 से लेकर 18°C तक होती है। चलिए अब पैन्सी का पौधा (Pansy Plant) लगाने की विधि जानते है-

पैन्सी का पौधा लगाने की लगाने विधि – How to Grow Pansy Plant

दोस्तों अगर आप भी पैन्सी का पौधा लगाना चाहते है, तो नीचे बताए गए बातो को ध्यान में रखकर आप पौधा लगा सकते है।

  • सर्वप्रथम एक गमला या ग्रे बैग लें, पर गमला में पानी निकलने की जगह अवश्य होनी चाहिए।
  • उसके बाद अच्छी उपजाऊ मिट्टी को लें जिसका PH 6.0 से 6.2 के बीच हो। उसमें थोड़ा उर्वरक एवं गोबर मिलाकर मिट्टी तैयार करें।
  • मिट्टी तैयार करने के बाद एक से दो अच्छी गुणवत्ता वाली पैन्सी के बीज लें।
  • उसके बाद आधा गमला मिट्टी से भर दे, उसके बाद पैन्सी के बीज उसमे डाल दे। फिर मिट्टी से बीज को ढक दें।
  • ध्यान रहे कम से कम 3 इंच जगह खाली रहे पानी रखने के लिए।
  • बीज को रोपने के बाद उसमें उचित मात्रा में पानी डाल दें। ध्यान रहे जरूरत से ज्यादा पानी न डालें, क्योंकि पैन्सी के पौधे को अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है।
  • बीज लगाने के एक से दो सप्ताह के अंदर पौधे से निकलना एवं 45 से 55 दिनों मे फूल निकलना शुरू हो जाएगी।

पैन्सी फूल के पौधे की देखभाल कैसे करें – Pansy Plant Care

पैन्सी फूल के पौधे की अच्छी विकाश के लिए निम्न बातो का ध्यान रखना आवश्यक है, जो नीचे निम्न है:-

  • पैन्सी फूल के पौधे को अधिक धूप लगने से बचाए। क्योंकि इस पौधे के लिए उचित तापमान 8-18°C है। इसलिए इसे कम धूप वाले क्षेत्र में रखें।
  • नियमित रूप से पौधे मे पानी का छिड़काव अवश्य करें, पर ध्यान अधिक पानी न डाले। क्योंकि इसे अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है।
  • जरूरत से ज्यादा खाद का प्रयोग करने से बचें।
  • अगर कभी पौधे में कीड़े लगे तो ही कीटनाशक का प्रयोग करें।

अगर पैन्सी का पौधा या फूल सुख जाए, तो उसका क्या करें?

समान्य तौर पर पैन्सी के पौधे पर फूल दो से तीन वर्ष ही आती है, उसके बाद पौधा सुख जाती है। पौधा के सुखने के बाद उसे हटा देना चाहिए, क्योंकि सुखने के बाद यह पौधा पर कभी फूल नही आती है। उसके बाद आप फिर से जब पैन्सी के बीज को लगाए।

FAQs (Pansy Flower in Hindi से जुड़े)

Pansy फूल को हिंदी में क्या कहते हैं?

उत्तर – Pansy (पैन्सी) फूल को हिंदी बनफूल कहते है।

पैन्सी फूल का वानस्पतिक नाम (Scientific Name) क्या है?

उत्तर – पैन्सी फूल का वानस्पतिक नाम Viola tricolor var. hortensis है।

पैन्सी फूल किस देश में पाया जाता है?

उत्तर – वैसे तो पैन्सी फूल विश्व के अधिकतर भाग में पाया जाता है, परंतु मुख्य से यूरोप एवं पूर्वी एशिया में पाया जाता है।

पैन्सी का फूल किस रंग का होता है?

उत्तर – पैन्सी का फूल मुख्य रूप से नीले, सफेद, लाल पर्पल आदि रंग के होते है।

Conclusion

तो दोस्तो हमें उम्मीद है, हमने जो आपको पैन्सी फूल की समान्य जानकारी, पैन्सी पौधे की जानकारी, पैन्सी फूल के बीज लगाने की विधि एवं पैन्सी फूल की देखभाल कैसे करें इसकी जानकारी (Information about Pansy Flower in Hindi) दी है वो आपको पसंद आई होगी। अगर आपको Pansy Flower in Hindi लेख पसंद आई हो, तो इसे दोस्तो एवं परिवार के साथ शेयर जरूर करें। ताकी वो भी पैन्सी फूल (Pansy Flower) के बारे मे अधिक से अधिक जानकारी जान पाए।

यदि आपका इस पैन्सी फूल एवं पौधे की संपूर्ण जानकारी (Pansy Flower in Hindi) आर्टिकल से संबंधित कुछ सुझाव या सवाल हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment