Zinnia Flower in Hindi | ज़िन्निया फूल एवं पौधे की संपूर्ण जानकारी

इस लेख में हम आपको ज़िन्निया फूल एवं पौधे (Zinnia Flower in Hindi) के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इस लेख में आपको ज़िन्निया फूल की जानकारी, ज़िन्निया पौधे की जानकारी, ज़िन्निया फूल के पौधा कैसे लगाए, ज़िन्निया फूल के पौधा की देखभाल कैसे करे एवं ज़िन्निया फूल से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर आदि जानेंगे।

यह लेख उन लोगों की सहायता कर सकती है, जो ज़िन्निया फूल (Zinnia Flower) के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। हमें उम्मीद है आपको हमारा यह Zinnia Flower Information in Hindi लेख जरूर पसंद आयेगा। तो चलिए इस Zinnia Flower in Hindi लेख को शुरू करते है।

zinnia flower in hindi

ज़िन्निया फूल की जानकारी – Zinnia Flower Information in Hindi

ज़िन्निया एक झाड़ियों वाला पुष्प है। जिसका वानस्पतिक नाम Zinnia है। यह डेजी एवं सूरजमुखी के परिवार से संबंधित पुष्प है, जिसके परिवार का नाम Asteraceae है। यह गर्मियों में खिलने वाला बहुत ही सुंदर पुष्प है, जो लगभग पूरे विश्व में पाया जाता है।

विश्व में सबसे अधिक ज़िन्निया फूल अमेरिका एवं मेक्सिको में पाया जाता है। ज़िन्निया के फूल कई रंगों के होते है, जिनमें से सबसे अधिक लाल, पीला, सफेद एवं बैंगनी उत्पन्न होती है।

ज़िन्निया के पौधे की जानकारी – Zinnia Flower Plant Information in Hindi

ज़िन्निया (Zinnia) एक वार्षिक (जो वर्षभर रहे) एवं झाड़िदार (लता वाली) पौधा है। ज़िन्निया के पौधे की लंबाई लगभग 60-70 cm एवं चौड़ाई भी लंबाई के समान्य ही होता है। परंतु कुछ प्रजातियों में इसके पौधे की आकार 5 से 13 इंच भी होती है। ज़िन्निया के पत्ते अंडाकार होने के साथ बहुत नुकिले होते है। अगर इसके पत्ते की रंग की बात की जाए तो इसका पत्ता समान्यतः पीले होते है, परंतु कुछ प्रजातियों मे पत्ती का रंग हल्की हरे रंग की भी होती है।

ज़िन्निया फूल एवं पौधे की मुख्य जानकारी – Zinnia Flower in Hindi

वानस्पतिक नाम Zinnia
परिवार Asteraceae
सामान्य नाम ज़िन्निया (Zinnia)
पौधे का आकार 60-70 cm
पौधे का प्रकार बारहमासी
फूल लगाने का समय फरवरी-मार्च या फिर अक्टूबर-नवम्बर
उचित तापमान 22°C से लेकर 30°C तक
मिट्टी का PH 5.5 से लेकर 7.5 PH तक
फूल का रंग लाल, पीला, सफेद, बैंगनी आदि
मूल उत्पादक क्षेत्र अमेरिका, मेक्सिको

ज़िन्निया फूल का पौधा कब लगाएं – Zinnia Flower Season

ज़िन्निया के फूल के पौधा लगाने का सबसे उत्तम समय फरवरी-मार्च या फिर अक्टूबर-नवम्बर है। ज़िन्निया का पौधा का विकास 22°C से लेकर 30°C तापमान में अच्छी तरह से होता है। अगर ठंडी जगह इसको उगाया जाए तो खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। चलिए अब ज़िन्निया फूल का पौधा लगाने की विधि जानते है:-

Zinnia Flower in Hindi | ज़िन्निया फूल एवं पौधे की संपूर्ण जानकारी
Zinnia Flower images

ज़िन्निया का पौधा कैसे उगाएं – How to Grow Zinnia Plant

अगर आप भी ज़िन्निया फूल का पौधा अपने Garden में या घर के आस पास लगाना चाहते है, तो नीचे बताए गए नियमो के अनुसार बहुत आसानी से ज़िन्निया का पौधा लगा सकते है।

  • अगर आप यह पौधा गमले मे लगाना चाहते है तो सर्वप्रथम एक गमला ले जिसमें पानी निकलने की जगह हो।
  • अगर आप यह पौधा घर के आसपास लगाना चाहते है तो उस जगह के मिट्टी का PH 5.5 से लेकर 7.5 तक हो ये ध्यान रखें।
  • फिर गमले के आकार के अनुसार मिट्टी तैयार करें। जिसमें अधिक खाद का प्रयोग करने से बचे। उसके बाद अच्छी गुणवत्ता वाली बीज ले।
  • उसके बाद गमला को आधा मिट्टी से भर दे, फिर उसमें ज़िन्निया की 2 से 3 बीज डाल दें।
  • बीज डालने के बाद गमला को ऊपर थोड़ा जगह पानी डालने लायक छोड़कर पूरा भर दें।
  • ज़िन्निया के पौधा को ऐसे जगह रखे जहां अधिक धूप आती हों, क्योंकि इन्हें ज्यादा ठंडी पसंद नहीं होते है। ज़िन्निया के पौधा के लिए सबसे अच्छा 22°C से लेकर 30°C तापमान होता है।
  • बीज लगाने के लगभग दो सप्ताह के बीच अंकुरित हो जाएगी।

ज़िन्निया के पौधे की देखभाल कैसे करें – Zinnia Plant Care

ज़िन्निया के पौधे की देखभाल या अच्छी विकास के लिए नीचे दिए गए बातो का ध्यान रखे :-

  • ज़िन्निया के पौधे को ठंडी क्षेत्र में न रखें। इसके पौधा के लिए सबसे अच्छा 22°C से लेकर 30°C तापमान होता है।
  • अधिक मात्रा में उर्वरक (खाद) का छिरकाव न करें।
  • ज़िन्निया के पौधे पर कम से कम 4 घंटे सूर्य प्रकाश परे इसका ध्यान रखें।
  • अगर पौधे पर कीड़ा लगे तो ही कीटनाशक दवा का उपयोग करे।
  • दिन में एक बार पानी का छिरकाव अवश्य करें। पर ध्यान रहे पानी अधिक मात्रा में न डालें।
  • पौधा अधिक बड़े हो जाए या फैल जाए तो डालियों का कराव करें।

Also read – Flowers Name in Hindi and English

FAQ (Zinnia Flower in Hindi से जुड़े)

ज़िन्निया का फूल किस रंग का होता है?

उत्तर – ज़िन्निया के फूल कई रंगों के होते है, जिनमें से सबसे अधिक लाल, पीला, सफेद एवं बैंगनी उत्पन्न होती है।

ज़िन्निया फूल (Zinnia Flower) को हिंदी में क्या कहते है?

उत्तर – Zinnia Flower को हिंदी मे भी Zinnia (ज़िन्निया) ही कहते है, पर कुछ जगह इसे वार्षिक फूल भी कहते है

Conclusion

तो दोस्तो हमें उम्मीद है, हमने जो आपको ज़िन्निया फूल की समान्य जानकारी, ज़िन्निया पौधे की जानकारी, ज़िन्निया फूल के बीज लगाने की विधि एवं ज़िन्निया फूल की देखभाल कैसे करें इसकी जानकारी (Information about Zinnia Flower in Hindi) दी है वो आपको पसंद आई होगी।

अगर आपको Zinnia Flower in Hindi लेख पसंद आई हो तो इसे दोस्तो एवं परिवार के साथ शेयर जरूर करें। ताकी वो भी ज़िन्निया फूल (Zinnia Flower) के बारे मे अधिक से अधिक जानकारी जान पाए।

यदि आपका इस ज़िन्निया फूल एवं पौधे की संपूर्ण जानकारी (Zinnia Flower information in Hindi) आर्टिकल से संबंधित कुछ सुझाव या सवाल हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment