Morning Glory Flower in Hindi | मॉर्निंग ग्लोरी फूल एवं पौधे की जानकारी

इस लेख में हम आपको मॉर्निंग ग्लोरी फूल एवं पौधे (Morning Glory Flower in Hindi) के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इस लेख में आपको मॉर्निंग ग्लोरी फूल की जानकारी (Morning Glory Flower), मॉर्निंग ग्लोरी पौधे की जानकारी, मॉर्निंग ग्लोरी की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी, मॉर्निंग ग्लोरी फूल के पौधा कैसे लगाए, मॉर्निंग ग्लोरी फूल के पौधा की देखभाल कैसे करे एवं मॉर्निंग ग्लोरी फूल से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर आदि जानेंगे।

यह लेख उन लोगों की सहायता कर सकती है, जो मॉर्निंग ग्लोरी फूल (Morning Glory Flower) के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। हमें उम्मीद है आपको हमारा यह Morning Glory Flower Information in Hindi लेख जरूर पसंद आयेगा। तो चलिए इस Morning Glory Flower in Hindi लेख को शुरू करते है।

Morning Glory Flower in Hindi

मॉर्निंग ग्लोरी फूल की जानकारी – Morning Glory Flower in Hindi

मॉर्निंग ग्लोरी Convolvulaceae परिवार का बहुत आकर्षक एवं खूबसूरत फूल है, जिसका वानस्पतिक नाम Ipomoea purpurea है। मॉर्निंग ग्लोरी फूल की विश्व मे हजारों विभिन्न प्रजातियां है। जो मुख्यरूप से सफेद, नीला, लाल, पीला, गुलाबी, बैंगनी आदि रंगों के होते है। मॉर्निंग ग्लोरी के फूल मुख्य रूप से गर्मीयों के मौसम में खिलते है। खिलने के बाद फूल दिखने में बिल्कुल हृदय की तरह होती है।

मॉर्निंग ग्लोरी के फूल इतने खूबसूरत एवं सुगंधित होते हैं, कि लोग इसका उपयोग घर की सजावट के लिए भी कहते हैं। बहुत सारे लोग तो इस फूल को अपने गार्डन में तितलियों एवं चिड़ियां को आकर्षित करने के लिए भी कहते हैं। मॉर्निंग ग्लोरी फूल को महिमा का पुष्प भी कहा जाता है। चलिए अब इसके पौधे के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मॉर्निंग ग्लोरी के पौधे की जानकारी – Morning Glory Plant in Hindi

मॉर्निंग ग्लोरी लताओं वाली एक वार्षिक फूल का पौधा है। यह पौधा बहुत तेजी से बढ़ती है, जिसकी समान्य लंबाई 7 से 10 फीट एवं चौड़ाई 4 से 6 फीट होती है।मॉर्निंग ग्लोरी के पौधों को उगाने के लिए बीज का उपयोग किया जाता है। इसका पौधा लगाने का सबसे अच्छा वक्त मार्च से अंतिम अप्रैल के बीच होता है।

मॉर्निंग ग्लोरी के पौधों अधिकतर ठंडी क्षेत्रों पाया जाता है। इस फूल के पौधे के लिए सबसे अच्छी तापमान 15 से 19°C एवं मिट्टी की PH 6.0-6.8 के बीच होता है। विश्व में सबसे अधिक मॉर्निंग ग्लोरी फूल का उत्पादन अमेरिका एवं मेक्सिको होती है।

इसे भी पढें :-

मॉर्निंग ग्लोरी फूल की सामान्य जानकारी – Morning Glory Flower

वानस्पतिक नामIpomoea purpurea
परिवारConvolvulaceae
सामान्य नामMorning Glory
पौधे का प्रकारवार्षिक
पौधे की लंबाई 7-10 फीट
पौधे की चौड़ाई 4-6 फीट
मिट्टी का PH6.0-6.8 PH
फूल का रंगसफेद, नीला, लाल, पीला, गुलाबी, बैंगनी आदि।
फूल खिलने का समयगर्मी
मूल उत्पादन क्षेत्रअमेरिका, मैक्सिको

मॉर्निंग ग्लोरी फूल की विभिन्न प्रजातियाँ – Morning Glory Varieties (Types)

विश्व में मॉर्निंग ग्लोरी फूल की हजारों विभिन्न प्रजातियाँ है। जिनमें से कुछ सबसे प्रसिद्ध प्रजातियों के नाम नीचे निम्नलिखित है।

  • Mexican Morning Glory
  • Common Morning Glory
  • Beach Morning Glory
  • Heavenly Blue
  • Japanese Morning Glory
  • Morning Star
  • Cypress Vine Morning Glory
  • Milky Way Morning Glory

मॉर्निंग ग्लोरी के फूल खिलने का समय

मोर्निंग ग्लोरी लताओं वाली एक वार्षिक फूल का पौधा है। जिसमें सितम्बर से अक्टूबर के बीच में फूल खिलते है। पर इस फूल को एशिया के कुछ देशों में बारहमासी फूल की तरह उगाया जाता है। इन देशों में यह फूल वर्षभर खिलते है।

Morning Glory Flower in Hindi
Morning Glory Flower Images

मॉर्निंग ग्लोरी फूल का पौधा लगाने का सबसे अच्छा समय

मॉर्निंग ग्लोरी फूल का पौधा लगाने का सबसे अच्छा समय फरवरी से लेकर अंतिम मार्च के बीच होता है। इसका पौधा लगाने एवं अच्छी विकास के लिए उस जगह का तापमान 15 से 19°C एवं मिट्टी की PH 6.0-6.8 के बीच होता है। चलिए अब मॉर्निंग ग्लोरी के पौधा लगाने की विधि को जानते है।

मॉर्निंग ग्लोरी के बीज लगाने की विधि – Morning Glory Seeds

मॉर्निंग ग्लोरी लताओं वाली फूल है, जिसको उगाना बहुत ही आसान है। अगर आप भी मॉर्निंग ग्लोरी के पौधा बीज से उगाना अपने घर या बगीचे में उगाना चाहते है, तो नीचे बताए गए बातो को ध्यान में रखकर उगा सकते है।

  • सर्वप्रथम एक मिडियम आकार का गमला लें, जिसमें पानी निकलने की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए।
  • गमला लेने के बाद मिट्टी तैयार करें, उस मिट्टी में 10 से 15 प्रतिशत गोबर का उपयोग खाद की तरह अवश्य करें। ध्यान रहे मिट्टी की PH 6.0-6.8 के बीच होनी चाहिए।
  • उसके बाद अच्छी गुणवत्ता वाली बीज को लें, उस बीज को कम से कम 4 से 6 घंटे पानी में अंकुरित होने के रख दें।
  • बीज अंकुरित हो जाए फिर आधा गमला मिट्टी से भर दे, उसके बाद 2 से 3 बीज दो से चार इंच की दूरी पर डाल दें। बीज डालने के बाद बीजों को अच्छी तरह से मिट्टी से ढक दें। पर ध्यान रहे गमले में पानी डालने के लिए कम से कम तीन से चार इंच की जगह अवश्य होनी चाहिए।
  • बीज बोने के बाद जरूरत के अनुसार गमले मे पानी डाल दें।
  • सबकुछ होने के बाद पौधे को ऐसे स्थान पर रखे जहां सूर्य की प्रकाश कम से कम 4 से 5 घंटे अवश्य लगनी चाहिए।
  • पौधा लगाने के दो से तीन सप्ताह के अंदर पौधा अंकुरित होना शुरू हो जाएगा।

मॉर्निंग ग्लोरी के पौधे की देखभाल कैसे करें – Morning Glory Flower Care in Hindi

किसी भी पौधे की अच्छी विकास के लिए उसकी देखभाल करने की आवश्यकता होती है। अगर आप भी मॉर्निंग ग्लोरी के पौधे की अच्छी विकास करना चाहते है, तो नीचे बताए गए बातो को ध्यान रखें।

  • मॉर्निंग ग्लोरी के पौधे को अधिक खाद की आवश्यकता नहीं होती है। इसलिए अधिक मात्रा में जैविक खाद का उपयोग करने से बचना चाहिए।
  • जरूरत से ज्यादा पानी नहीं देनी चाहिए, नही तो बीज सड़ सकती है।
  • अगर कभी पौधे मे कीड़े या फंगस लग जाए तो कीटनाशकों का उपयोग अवश्य करनी चाहिए।
  • पौधे को ऐसे स्थान पर रखे जहां दिन मे कम से कम 4 से 5 घंटे धूप लगनी चाहिए। जहां का तापमान 15 से 19°C हों।

FAQs

Morning Glory Flower Meaning in Hindi (मॉर्निंग ग्लोरी फ्लावर का अर्थ)

उत्तर – मॉर्निंग ग्लोरी फ्लावर का हिंदी अर्थ महिमा का पुष्प होता है।

मॉर्निंग ग्लोरी फूल का वानस्पतिक नाम क्या है?

उत्तर – मॉर्निंग ग्लोरी फूल का वानस्पतिक नाम Ipomoea purpurea है।

Conclusion

तो दोस्तो हमें उम्मीद है, हमने जो आपको मॉर्निंग ग्लोरी फूल की जानकारी (Information about Morning Glory Flower in Hindi) दी है वो आपको पसंद आई होगी। अगर आपको Morning Glory Flower in Hindi लेख पसंद आई हो, तो इसे दोस्तो एवं परिवार के साथ शेयर जरूर करें। ताकी वो भी मॉर्निंग ग्लोरी फूल (Morning Glory Flower) के बारे मे अधिक से अधिक जानकारी जान पाए।

यदि आपका इस मॉर्निंग ग्लोरी फूल एवं पौधे की जानकारी (Morning Glory Flower information) लेख से संबंधित कुछ सुझाव या सवाल हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

इसे भी पढें :-

Leave a Comment