Poppy Flower in Hindi | पोस्ता फूल एवं पौधे की संपूर्ण जानकारी

इस लेख में हम आपको पोस्ता फूल एवं पौधे (Poppy Flower in Hindi) के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इस लेख में आपको पोस्ता फूल की जानकारी (Poppy in Hindi), पोस्ता पौधे की जानकारी, पोस्ता फूल के पौधा कैसे लगाए, पोस्ता फूल के पौधा की देखभाल कैसे करे एवं पोस्ता फूल से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर आदि जानेंगे।

यह लेख उन लोगों की सहायता कर सकती है, जो पोस्ता फूल (Poppy Flower) के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। हमें उम्मीद है आपको हमारा यह Poppy Flower Information in Hindi लेख जरूर पसंद आयेगा। तो चलिए इस Poppy Flower in Hindi लेख को शुरू करते है।

Poppy flower in hindi

पोस्ता फूल की जानकारी – Poppy Flower in Hindi

पोस्ता फूल (Poppy Flower) का वानस्पतिक नाम Papaver somniferum जो Papaveraceae परिवार का सदस्य है। पोस्ता एक बारहमासी फूल जिसका विश्व में कई प्रजातियां है, जिनमें से अधिकतर प्रजातियां का उपयोग अफीम बनाने के लिए किया जाता है।

विश्व में सबसे अधिक पोस्ता फूल एशिया में पाया जाता है। पोस्ता के पौधे पर अंडाकार फल होता है, जिसे डोडा कहा जाता है। पोस्ता के फूल कई रंगों के होते है, जिनमें से सबसे अधिक लाल, गुलाबी, सफेद, नारंगी एवं बैंगनी उत्पन्न होती है।

पोस्ता के पौधा की जानकारी – Poppy Flower Plant

पोस्ता (Poppy) एक बारहमासी फूल का पौधा है। जिसकी समान्य लंबाई लगभग 60-65 सेमी एवं चौड़ाई 35 से 40 सेमी होता है। लेकिन पोस्ता फूल की कुछ प्रजातियों का आकार इससे कम भी होती है। पोस्ता के पत्तियां सीधी पौधे के तने से निकलती है। पोस्ता फूल के पौधे की रोपाई गर्मियों के मौसम में की जाती है। पोस्ता के पौधे पर अंडाकार फल होता है, जिसे डोडा कहा जाता है।

विश्व में सबसे अधिक पॉपी फूल का उत्पादन एशियाई देशों (भारत, चीन, तुर्की) में होती है। भारत की बात की जाए तो भारत में सबसे अधिक उत्पादन राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब आदि राज्यो में होती है।

पोस्ता फूल का अर्थ – Poppy Flower Meaning in Hindi

पोस्ता शब्द की उत्पत्ति पश्तो भाषा के पोस्त शब्द से लिया गया है। पॉपी को हिंदी में पोस्ता, पोस्त एवं खसखस फूल कहते है। पोस्ता का सबसे पहले उत्पादन भूमध्य सागर के क्षेत्र में हुआ था। Poppy एक ऐसा पौधा है, जिसे उगने के लिए आबकारी विभाग की मंजूरी लेनी पड़ती है।

इसे भी पढ़ें :-

पोस्ता फूल एवं पौधे की मुख्य जानकारी – Poppy Flower Information in Hindi

वानस्पतिक नाम Papaver somniferum
परिवार Papaveraceae
सामान्य नाम पोस्ता (Poppy)
पौधे की लंबाई 1-3 फीट
पौधे की चौड़ाई 1-2 फीट
पौधे का प्रकार बारहमासी
मिट्टी की PH 6.5 से 7.0 PH
फूल खिलने का समय गर्मी
फूल का रंग लाल, गुलाबी, सफेद, नारंगी, बैंगनी आदि
मूल उत्पादन क्षेत्रएशिया

पोस्ता की प्रजातियां – Poppy Flower Varities

दोस्तो विश्व में पोस्ता फूल (Poppy Flower) के कई विभिन्न प्रजातियां है, जिनमें से कुछ सबसे अधिक उत्पादन होनेवाली एवं खुबसूरत प्रजातियों के नाम नीचे निम्न है।

  • Himalayan Poppy
  • Plume Poppy
  • California Poppy
  • Opium Poppy
  • Corn Poppy
  • Iceland Poppy
  • Helen Elizabeth
  • Patty’s Plum
  • Turkish Delight
Poppy Flower in Hindi | पोस्ता फूल एवं पौधे की संपूर्ण जानकारी
Poppy Flower Images

पोस्ता के बीज की जानकारी – Poppy Seeds in Hindi

दोस्तों क्या आप जानते हैं कि पोस्ता अपनी फूल के साथ सथ बीज (Poppy Seeds in Hindi) के लिए भी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। क्योंकि इसके बीज में बहुत सारी फायदेमंद चीज होती है। जिसका उपयोग ठंडाई, मिठाई, सब्जी आदि बनाने के लिए किया जाता है, क्योंकि इसके बीज (Poppy Seeds) में नशीले पदार्थ नहीं होते है।

पोस्ता के बीज से कई तरह की दवाई भी बनाई जाती है। इसके बीज में लगभग 50 प्रतिशत तेल की मात्रा होती है, जिसका उपयोग खाद्य चीजों को पकाने के लिए किया जाता है। पोस्ता के बीज को पोस्तदाना कहा जाता है। तो चलिए अब पोस्ता का पौधा लगाने की विधि को जानते है।

पोस्ता के बीज से पौधा कैसे उगाएं – How to Grow Poppy Flower Plant

अगर आप भी पोस्ता का बीज (पौधा) लगाना चाहते है, तो नीचे बताए गए बातो को ध्यान में रखकर आप बीज लगा सकते है।

  • सबसे पहले एक मिडियम आकार का गमला या ग्रे बैग लें, पर गमला में पानी निकलने की जगह अवश्य होनी चाहिए।
  • उसके बाद अच्छी उपजाऊ मिट्टी को लें जिसका PH 6.5 से 7.0 के बीच हो। उसमें थोड़ा खाद एवं गोबर का मिश्रण करके अच्छी मिट्टी तैयार करें।
  • मिट्टी तैयार करने के बाद तीन से चार पोस्ता के बीज (Poppy seeds) लें। पर ध्यान रहें बीज अच्छी गुणवत्ता वाली होनी चाहिए।
  • बीज लेने के बाद लगभग आधा गमला मिट्टी से भर दे, उसके बाद पोस्ता के बीज को दो दो इंच की दूरी पर गमले में डाल दे।
  • उसके बाद मिट्टी से बीजों को अच्छी तरह ढक दें। लेकिन कम से कम गमले में करीबन 3 इंच जगह पानी डालने के खाली रखें।
  • बीज लगाने के बाद उसमें उचित मात्रा में पानी डाल दें। उसके बाद जहां सूर्य की किरणें (धूप) कम आती हो, वहां गमले में रखें। क्योंकि इसे अधिक गर्मी पसंद नहीं है।

पोस्ता फूल के पौधे की देखभाल कैसे करें – Poppy Flower Care in Hindi

पोस्ता फूल के पौधे की अच्छी विकाश के लिए इसकी बहुत देखभाल करना आवश्यक है, तो चलिए देखभाल करने की उपयों को देखते है।

  • सर्वप्रथम बीज लगाने के बाद अधिक मात्रा में पानी नहीं देनी चाहिए, क्योंकि पोस्ता को अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है।
  • पोस्ता फूल के पौधे को कम धूप वाले क्षेत्र में रखें। क्योंकि इस पौधे के लिए उचित तापमान 10-19°C है। अधिक धूप लगने से पौधा खराब हो सकता है।
  • जरूरत से ज्यादा खाद या कीटनाशक का उपयोग न करें। अगर कभी पौधे में कीड़े लगे तो ही कीटनाशक का प्रयोग करें।

FAQ

Poppy फूल को हिंदी में क्या कहते हैं?

उत्तर – Poppy फूल को हिंदी में पोस्ता एवं पोस्त कहते हैं।

पोस्ता क्या है? (What is Poppy)

उत्तर – पोस्ता एक फूल का पौधा है, जिसमें से अफीम (Aphaim) की उत्पादन होती है।

Poppy फूल का वानस्पतिक नाम क्या है?

उत्तर – Poppy फूल का वानस्पतिक नाम Papaver somniferum है।

पोस्ता की खेती कब की जाती है?

उत्तर – पोस्ता की खेती अक्टूबर से अंतिम नवंबर तक की जाती है।

पोस्ता के बीज का क्या दाम होता है? (Poppy seeds price)

उत्तर – पोस्ता के 100 ग्राम बीज की कीमत करीबन 500 रुपए होती है।

Poppy Flower में नशा होता है क्या?

उत्तर – हां बिलकुल पॉपी फूल में नशा होता है। इसलिए पॉपी फूल की खेती करने से पहले आबकारी विभाग की मंजूरी लेनी पड़ती है।

Conclusion

तो दोस्तो हमें उम्मीद है, हमने जो आपको पोस्ता फूल की समान्य जानकारी, पोस्ता पौधे की जानकारी, पोस्ता फूल के बीज लगाने की विधि एवं पोस्ता फूल की देखभाल कैसे करें इसकी जानकारी (Information about Poppy Flower in Hindi) दी है वो आपको पसंद आई होगी।

अगर आपको Poppy Flower in Hindi लेख पसंद आई हो, तो इसे दोस्तो एवं परिवार के साथ शेयर जरूर करें। ताकी वो भी पोस्ता फूल (Poppy Flower) के बारे मे अधिक से अधिक जानकारी जान पाए।

यदि आपका इस पोस्ता फूल एवं पौधे की संपूर्ण जानकारी (Poppy Flower information in Hindi) आर्टिकल से संबंधित कुछ सुझाव या सवाल हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment