Jasmine Flower in Hindi | चमेली के फूल एवं पौधे की संपूर्ण जानकारी

इस लेख में हम आपको चमेली फूल एवं पौधे (Jasmine Flower in Hindi) के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। दोस्तो Jasmine एक ऐसी फूल है जिसकी विश्व के सबसे आकर्षक एवं खूबसूरत फूलो गिनती होती है, पर बहुत लोगो को Jasmine Flower के बारे मे विस्तृत जानकारी नहीं होती है।

इस लेख में आपको चमेली फूल की जानकारी (Jasmine in Hindi), चमेली पौधे की जानकारी, चमेली की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी (Chameli ka Phool), चमेली फूल का अर्थ, चमेली फूल के पौधा कैसे लगाए, चमेली फूल के पौधा की देखभाल कैसे करे एवं चमेली फूल से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर आदि जानेंगे। तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

Jasmine Flower information in Hindi
Contents Show

चमेली फूल की जानकारी – Jasmine Flower in Hindi

चमेली फूल Jasminaceae परिवार का बहुत ही खूबसूरत एवं आकर्षक फूल है, जिसका वानस्पतिक नाम Jasminum है। चमेली एक ऐसी फूल है जो दिन में बहुत कम सुगंध देता है। लेकिन जैसे-जैसे रात होने लगती है। इसकी सुगंध दूर-दूर तक तेजी से फैलने लगती है।

चमेली फूल की विश्व मे 200 से भी अधिक विभिन्न प्रजातियां है। जो मुख्यरूप से सफेद, पीले, गुलाबी या ऑरेंज आदि रंगों के होते है। चमेली के फूल मुख्य रूप से गर्मियों के मौसम में खिलते है। पूरी तरह खिलने के फूल का आकर लगभग 2 से 4 सेंटीमीटर तक हो जाता है। तो चलिए अब चमेली के पौधे के बारे में जानते है।

चमेली के पौधे की जानकारी – Jasmine Flower Information in Hindi

चमेली (Jasmine) एक बारहमासी फूल है पर इसके कुछ प्रजातियां वार्षिक भी होती है। इसके पौधे की लंबाई लगभग 1 से 3 मीटर तथा चौड़ाई 1 से 2 मीटर तक होती है, पर कुछ प्रजातियों की लंबाई-चौड़ाई इससे ज्यादा भी होती है। 

चमेली के पौधों को उगाने के लिए बीज का उपयोग किया जाता है। इसका पौधा लगाने का सबसे अच्छा वक्त सितंबर से नवंबर होता है। यह फूल मुख्य रूप से गरम इलाकों में पाया जाता है। विश्व में सबसे अधिक चमेली फूल का उत्पादन एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, मध्य पूर्व एशिया, आफ्रीका एवं यूरोप के कुछ देशों में होती है।

Jasmine Flower Meaning in Hindi – चमेली फूल का अर्थ

चमेली फूल (Jasmine Flower) बहुत ही सुगंधित एवं आकर्षक फूल है जिसको हिंदी मे चमेली कहते है। इस फूल का का नाम Parsi शब्द जिसका अर्थ होता है “यासमीन” से उस पर से चमेली पड़ा। चमेली के फूल को अंग्रेजी नाम Jasmine कहते है। जिसका अर्थ “प्रभु की देन” है।

चमेली फूल एवं पौधे की मुख्य जानकारी – Jasmine Flower Information in Hindi 

सामान्य नाम  चमेली, Jasmine
वानस्पतिक नाम Jasminum
परिवारJasminaceae
पौधे का प्रकार बारहमासी
पौधे की लंबाई 1 से 3 मीटर
पौधे की चौड़ाई 1 से 2 मीटर
फूल का आकार 2 से 4 सेमी
फूल लगाने का समय  सितंबर से नवंबर
फूल खिलने का समय मार्च से जून
मिट्टी की PH  6.0 से 7.5 
फूल का रंग  सफेद, पीले, गुलाबी या ऑरेंज
मूल क्षेत्र  एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, मध्य पूर्व एशिया और आफ्रीका
Jasmine Flower

चमेली की प्रजातियां और किस्में – Jasmine Flower Varieties

चमेली फूल की विश्व मे 200 से अधिक विभिन्न प्रजातियां है, जिनमें से कुछ प्रजातियों के माम नीचे निम्नलिखित है।

  • Common Jasmine 
  • Star Jasmine 
  • Arabian Jasmine
  • Italian Jasmine
  • Spanish Jasmine
  • Winter Jasmine 
  • Yellow Jasmine
  • Orange Jasmine
  • Japanese Jasmine
  • Carolina Jasmine

चमेली के फूल कब खिलते हैं?

चमेली का के फूल ग्रीष्म ऋतु के मौसम में खिलते है। अगर महिने के अनुसार देखे तो ये मार्च से जून के बीच खिलते है। पर इसके कुछ प्रजातियो में यह वक्त अलग होती है। तो चलिए अब चमेली का पौधा कैसे उगाये इसके बारे में जानते है।

चमेली का पौधा कैसे उगाये – How to Grow Jasmine Plant

चमेली का पौधा उगाना बहुत ही आसान है। अगर आज चमेली का पौधा अपने घर पर या बगीचे में उगाना चाहते है, तो नीचे बताए गए बातों को ध्यान में रखकर आसानी से उगा सकते है। तो चलिए जानते है-

  • चमेली का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले एक ऐसे गमले का चयन करें जिसमें पानी निकासी की अच्छी व्यवस्था हो।
  • उसके बाद मिट्टी तैयार करे जिसकी PH 6.0 से 7.5 के बीच होनी चाहिए। उसमें कम से कम 20 प्रतिशत वर्मीकम्पोस्ट एवं 20 से 30 प्रतिशत गोबर का उपयोग खाद की तरह अवश्य करें।
  • मिट्टी तैयार करने के बाद एक अच्छी गुणवत्ता वाली चमेली के बीज को लें।
  • उसके बाद आधे गमले को मिट्टी से भर दें, फिर उसमें चमेली के 2 से 3 बीज को उसमें डाल दें। फिर अच्छी तरह से बीज को मिट्टी से ढक दें। 
  • चमेली के बीज लगाने के बाद जरूरत के अनुसार गमले में पानी डाल दें।
  • उसके बाद गमले को ऐसे जगह पर रखनी चाहिए जहां कम से कम 6 से 8 घंटे धूप आती हो। 
  • अगर बीज का सही से देखभाल की जाए तो लगभग 3 सप्ताह से एक महीने के अंदर बीज से पौधे निकलना शुरू हो जाएंगे। 

जैस्मीन का पौधा कैसे तैयार करें वीडियो में देखें

चमेली के पौधे की देखभाल कैसे करें – Jasmine Plant Care

चमेली के पौधों अन्य फूलो की तरह ही होते है जिन्हें अधिक देखभाल की जरूरत नहीं होती है, पर पौधे एवं फूल की अच्छी विकास के कुछ चीजों का ध्यान रखना आवश्यक है। तो चलिए जानते है-

  • चमेली के पौधे को ऐसे स्थान पर लगाए जहां दिन में 6 से 8 घंटे धूप आती हों। क्योंकि चमेली के पौधे गर्म स्थान पर ही अच्छी तरह से विकाश करते है।
  • अगर पौधे में फंगस लग जाए तो जरूरत के अनुसार कीटनाशक दवा का उपयोग करें।
  • चमेली के पौधे को उगाने के लिए उपयुक्त मिट्टी चयन करें जिसमें अच्छी ड्रेनेज होती है।
  • चमेली के फूल को अच्छी मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है, इसलिए समान अंतराल पर पानी दें पर जरूरत से अधिक पानी से बचें, क्योंकि अधिक पानी पौधे को बीमारी का कारण बन सकता है।
  • समय समय पर पौधे को खाद भी दें ताकि पौधे एवं फूलों की वृद्धि बनी रहे।

जैस्मीन का पौधा देखभाल कैसे करें वीडियो में देखें

Jasmine Flower से जुड़े FAQ

चमेली का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर – चमेली का दूसरा नाम जूही, मालती है।

Jasmine के फूल को हिंदी में क्या कहते हैं?

उत्तर – जैस्मिन के फूल को हिंदी में चमेली कहते हैं।

चमेली का पौधा घर में लगाने से क्या होता है?

उत्तर – चमेली का पौधा घर में लगाने से कारात्मक ऊर्जा आती है।

चमेली का फूल किस देश का राष्ट्रीय फूल है?

उत्तर – चमेली का फूल पाकिस्तान का राष्ट्रीय फूल है?

Conclusion 

तो दोस्तो हमें उम्मीद है, हमने जो आपको चमेली फूल की जानकारी (Information about Jasmine Flower in Hindi) दी है वो आपको पसंद आई होगी। अगर आपको Jasmine Flower in Hindi लेख पसंद आई हो, तो इसे अधिक से अधिक शेयर जरूर करें। ताकी और भी चमेली फूल (Jasmine Flower) के बारे मे अधिक से अधिक जानकारी जान पाए।

यदि आपका इस चमेली फूल एवं पौधे की जानकारी (Jasmine Flower in Hindi) लेख से संबंधित कुछ सुझाव या सवाल हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment