Lily Flower in Hindi | लिली फूल एवं पौधे की संपूर्ण जानकारी

इस लेख में हम आपको लिली फूल एवं पौधे (Lily Flower in Hindi) के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। दोस्तो Lily एक ऐसी फूल है जिसकी विश्व के सबसे आकर्षक एवं खूबसूरत फूलो गिनती होती है। पर बहुत लोगो को Lily Flower के बारे मे विस्तृत जानकारी नहीं होती है।

इस लेख में आपको लिली फूल की जानकारी (Lily in Hindi), लिली पौधे की जानकारी, लिली की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी, लिली फूल का अर्थ, लिली फूल के पौधा कैसे लगाए, लिली फूल के पौधा की देखभाल कैसे करे एवं लिली फूल से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर आदि जानेंगे। तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

Lily Flower in Hindi
Lily Flower Images

लिली फूल की जानकारी – Lily Flower in Hindi

लिली फूल Liliaceae परिवार का बहुत ही खूबसूरत, आकर्षक एवं बहुमुखी फूल है, जिसका वानस्पतिक नाम Lilium है। लिली का फूल अपनी बेहतरीन खुशबू के कारण लोग इसे बहुत पसंद करते है। लिली फूल को सुंदरता और प्रेम का प्रतीक भी माना जाते हैं, इसलिए इसका उपयोग शुभ प्रसंगों में सजावट के रूप में की जाती है।

लिली फूल की विश्व मे कई विभिन्न प्रजातियां है। जो मुख्यरूप से सफ़ेद, लाल, पिले, गुलाबी, नरगी आदि रंगों के होते है। लिली के फूल मुख्य रूप से वसंत ऋतू के मौसम में खिलते है। लिली के फूल का आकार बहुत छोटा होता है पर प्रत्येक फूल मे 6 पंखुड़ियां होती है। तो चलिए अब लिली के पौधे के बारे में जानते है।

लिली के पौधे की जानकारी – Lily Flower Information in Hindi

लिली (Lily) एक बारहमासी फूल का पौधा है पर इसके कुछ प्रजातियां वार्षिक भी होती है। इसके पौधे की लंबाई लगभग 2 से 7 फीट के आसपास होती है पर कुछ प्रजातियों की लंबाई इससे कम या ज्यादा भी होती है। लिली के पौधे में फूल आमतौर पर लंबी एवं पत्तियों के साथ मजबूत तने पर खिलता है।

लिली के पौधों को उगाने के लिए बल्ब या फिर बीज का उपयोग किया जाता है। इसका पौधा लगाने का सबसे अच्छा वक्त मार्च-अप्रैल के बीच होता है। लिली के पौधे 4 से 5 वर्ष मे खराब हो जाते है। विश्व में सबसे अधिक लिली फूल का मध्य एशिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और अफ्रीका के कुछ देशों में होती है। लिली हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश का राष्ट्रीय फूल है।

इसे भी पढ़े –

Lily Flower Meaning in Hindi – लिली फूल का अर्थ

लिली फूल (Lily Flower) बहुत ही सुगंधित एवं आकर्षक फूल है जिसको हिंदी मे कुमुद, कुमुदनी या कमलिनी कहते है। कई देशों में इसको बहुत शुभ एवं पवित्र फूल माना जाता है। वो लोग इसको प्रेम एवं सुंदरता का प्रतिक मानते है। लिली के फूल कई रंग के होते हैं इसके प्रत्यक रंग का अपना अलग महत्व होता है। तो चलिए अब लिली फूल एवं पौधे की कुछ मुख्य जानकारियों को जानते है-

Lily Flower in Hindi
Lily Flower

लिली फूल एवं पौधे की मुख्य जानकारी – Lily Flower Information in Hindi

सामान्य नाम लिली, कुमुदनी या Lily
वानस्पतिक नाम Lilium
परिवार Liliaceae
पौधे का प्रकार बारहमासी
पौधे की आकार 2 से 7 फीट
पौधा लगाने का समय मार्च-अप्रैल
फूल का रंग सफ़ेद, लाल, पिले, गुलाबी, नरगी
मूल क्षेत्र मध्य एशिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और अफ्रीका

लिली के फूल कब खिलते हैं?

लिली का के वसंत और गर्मी के मौसम में खिलते है। अगर महिने के अनुसार देखे तो ये मार्च से मई के बीच खिलते है। पर लिली के कुछ प्रजातियो में यह समय अलग होती है। तो चलिए अब Lily की कुछ प्रसिद्ध प्रजातियां और किस्में के बारे में जानते है…

लिली की प्रजातियां और किस्में

लिली फूल की विश्व मे बहुत सारी विभिन्न प्रजातियां है, जिनमें से कुछ प्रजातियों के नाम हमने नीचे बताई है-

  • White Lily (सफेद लिली)
  • Water Lily (वाटर लिली)
  • Tiger Lily (टाइगर लिली)
  • Daylily (दैडोलियन लिली)
  • Asiatic Lily (एसिअटिक लिली)
  • Crimson Lily (क्रिनम लिली)
  • Oriental Lily (ऑरियंटल लिली)
  • Casa Blanca Lily (कासब्लांका लिली)
  • California Lily (कैलिफोर्निया लिली)
  • Regal Lily (रेगल लिली)
  • Caledonian Lily (कैलीडोनियन लिली)

इसे भी पढ़े –

लिली का पौधा कैसे लगाएं – How To Grow Lily Flower

लिली का पौधा उगाना बहुत ही आसान है। अगर आज लिली का पौधा अपने घर पर या बगीचे में उगाना चाहते है, तो नीचे बताए गए बातों को ध्यान में रखकर आसानी से उगा सकते है।

  • लिली का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले एक ऐसे स्थान का चयन करें जहां सूर्य कि किरणे आती हो।
  • अगर जगह की कमी हो तो आप एक बड़े गमले मे भी उगा सकते है लेकिन गमले में पानी निकासी की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए।
  • उसके बाद मिट्टी तैयार करे जिसमें कम से कम 15 प्रतिशत वर्मीकम्पोस्ट एवं 20 प्रतिशत गोबर एवं थोड़ा रेत का उपयोग अवश्य करें।
  • मिट्टी तैयार करने के बाद एक उगाने के लिए स्वस्थ और मजबूत पौधा चुनें। जो आप बहुत आसानी से किसी भी नर्सरी से खरीद सकते है।
  • उसके बाद आधे गमले को मिट्टी से भर दें, फिर उसमें लिली के दो बल्ब को 2-3 इंच की दूरी पर उसमें डाल दें। फिर अच्छी तरह से बल्ब की जड़ को मिट्टी से ढक दें और गमले में पानी डाल दें।
  • लिली के पौधे को अच्छी धूप कि आवश्यकता होती है इसलिए गमले को ऐसे जगह पर रखनी चाहिए जहां कम से कम 5 से 6 घंटे धूप आती हो।
  • अगर बल्ब का सही तरह से देखभाल की जाए तो कुछ ही दिनो के बाद बल्ब से पौधे निकलना शुरू हो जाएंगे।

लिली के पौधे की देखभाल कैसे करें

लिली के पौधों को अधिक देखभाल की जरूरत नहीं होती है, पर अगर आप पौधे की अच्छी एवं तेजी से विकास करना चाहते है तो कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है, तो चलिए जानते है –

  • अगर लिली के पौधे की अच्छी एवं तेजी से विकास करना चाहते है तो समय समय पर खाद देना जरूरी होता है।
  • लिली पौधे को अधिक सूर्य प्रकाश की जरूरत होती है, इसलिए नियमित रूप से पानी देना बहुत जरूरी होता है। पर पानी देते समय ध्यान रहे की जरूरत से ज्यादा पानी देने पर पौधा सड़ सकता है।
  • अगर लिली के पौधे मे फंगस या किसी तरह के कीड़े लग जाए तो जरूरत के अनुसार कीटनाशक दवा का उपयोग अवश्य करें।
  • लिली के पौधे को ऐसे स्थान पर रखे जहां दिन मे कम से कम 6 घंटे सूर्य की सीधी किरणे आती हो।

FAQs

लिली के फूल को हिंदी में क्या कहते हैं?

उत्तर – लिली के फूल को हिंदी में कुमुद, कुमुदनी या कमलिनी कहते हैं।

लिली किस देश का राष्ट्रीय फूल है?

उत्तर – लिली हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश का राष्ट्रीय फूल है।

लिली किस राज्य का राजकीय फुल है?

उत्तर – लिली हमारे पूर्वी राज्य मणिपुर का राजकीय फुल है।

लिली फूल कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर – लिली फूल की विश्व मे सैकड़ो विभिन्न प्रजातियां है जैसे टाइगर लिली, वाटर लिली, सफेद लिली आदि।

लिली फूल का वानस्पतिक नाम क्या है?

उत्तर – लिली फूल का वानस्पतिक नाम Lilium है।

लिली फूल किस रंग का होता है?

उत्तर – लिली फूल सफ़ेद, लाल, पिले, गुलाबी, नरगी आदि रंगों के होते है।

लिली फूल कहां-कहां पाया जाता है?

उत्तर – लिली फूल मध्य एशिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और अफ्रीका के देशों मे पाया जाता है।

लिली का फूल खास क्यों होता है?

उत्तर – लिली के फूल को लोग प्रेम, उम्मीद, समृद्धि, प्रसन्नता, उन्नति एवं आत्मविश्वास आदि का प्रतिक मानते है।

Conclusion

तो दोस्तो हमें उम्मीद है, हमने जो आपको लिली फूल की जानकारी (Information about Lily Flower in Hindi) दी है वो आपको पसंद आई होगी। अगर आपको Lily Flower in Hindi लेख पसंद आई हो, तो इसे अधिक से अधिक शेयर जरूर करें। ताकी और भी लिली फूल (Lily Flower) के बारे मे अधिक से अधिक जानकारी जान पाए।

यदि आपका इस लिली फूल एवं पौधे की जानकारी (Lily Flower in Hindi) लेख से संबंधित कुछ सुझाव या सवाल हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

इसे भी पढ़े –

Leave a Comment